ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

एयर इंडिया को आज से ईंधन की सप्लाई रोक देगा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन

नई दिल्‍ली। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओएल) आज यानी शुक्रवार से एयर इंडिया को ईंधन की सप्लाई रोक देगा। पिछले बकाये के भुगतान को लेकर आइओसी ने सख्त कदम उठाया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, एयर इंडिया को हर महीने बकाया भुगतान के मद में 100 करोड़ रुपये देने थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। एयर इंडिया पर तीन प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों का लगभग 5,000 करोड़ रुपये का ईंधन भुगतान बकाया चल रहा है। पिछले दिनों कंपनी ने इन राशियों के भुगतान की बात कही थी। तेल कंपनियों का कहना है कि अगर इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकलता है, तो शुक्रवार से छह प्रमुख हवाइअड्डों पर कंपनी की ईंधन आपूर्ति रोकने के अलावा उनके पास कोई और चारा नहीं बचेगा।

पिछले दिनों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के वित्त निदेशक संदीप कुमार गुप्ता ने बताया था कि एयर इंडिया ने जून और सितंबर दोनों बार तीनों कंपनियों को हर माह 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का वादा किया था, ताकि उस पर ईंधन भुगतान के 5,000 करोड़ रुपये बकाये का निपटान हो सके। हालांकि, कंपनी ऐसा करने में असमर्थ रही है। बकाये का भुगतान ना किए जाने पर इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को एयर इंडिया की ईंधन आपूर्ति रोकने पर मजबूर होना पड़ेगा। एयर इंडिया को यह सूचना दी जा चुकी है कि हम प्रमुख हवाई अड्डों पर 18 अक्टूबर से ईंधन आपूर्ति रोक देंगे।

गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों ने एयर इंडिया को चेतावनी दी थी कि अगर वह 18 अक्टूबर तक ईंधन का मासिक एकमुश्त भुगतान नहीं करता है, तो देश के छह प्रमुख हवाई अड्डों पर तेल की सप्लाई रोक दी जाएगी। बता दें कि अगस्त के अंत में तीनों तेल कंपनियों ने भुगतान में चूक की वजह से एयर इंडिया को छह एयरपोर्ट पर तेल सप्लाई रोक दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button