ब्रेकिंग
Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे...
देश

Deepika Padukone Photos: दीपिका की ग्लैमरस तस्वीरें देख बोले रणवीर सिंह- बस बहुत हुआ, मैं घर जा रहा हूं!

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है। ये फोटोज मामी फिल्म फेस्टिवल की हैं और यहां अपने लुक से दीपिका ने सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। अब ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं और एक्ट्रेस के कई फैन पेज भी इन तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में लाखों लाइक बटोरने वाली इन तस्वीरों को देखकर रणवीर सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए।

दीपिका इन तस्वीरों में काफी खुबसूरत लग रही थीं। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने गुलाबी और काले रंग का गाउन पहन रखा था। साथ ही उन्होंने इस आउटफिट के साथ जो पोज दिए थे, उसमें वो ज्यादा स्टनिंग लग रही थीं। दीपिका पादुकोण की एक फोटो पर रणवीर ने लिखा है- ‘उफ्फ ये निखरी त्वचा का राज़ बता दो।’

वहीं दूसरी फोटो पर भी रणवीर सिंह ने कमेंट किया। इस फोटो पर एक्टर ने लिखा- ‘ठीक है बहुत हुआ, मैं अब अगली फ्लाइट से घर आ रहा हूं।’ बता दें कि इन तस्वीरों को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और इन्हें फैंस काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी रणवीर सिंह दीपिका की फोटो पर कमेंट करते रहे हैं।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण जियो मामी फिल्मफेस्टिवल के 21वें एडिशन में शामिल हुईं थीं और फेस्टिवल की चेयरमैन होने की वजह से उनकी मौजदूगी और भी खास थी। इन दिनों दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से रिश्तों को लेकर खुलकर बात करती रहती हैं और अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताती रहती हैं।

अब दोनों जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं और शादी के बाद दोनों पहली बार पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म 83, 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है और इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं, जबकि दीपिका उनकी पत्नी के रुप में दिखाई देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button