ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
विदेश

बड़े सहयोगी भारत के साथ निकटता से मिलकर काम करेगा अमेरिका: ट्रम्प प्रशासन

वॉशिंगटन: ट्रम्प प्रशासन ने कहा कि भारत, अमेरिका का एक बहुत बड़ा सहयोगी है और अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निकटता से मिलकर काम करता रहेगा। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका को भारत में हाल में हुए चुनावों की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर पूरा भरोसा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उपराष्ट्रपति माइक पेंस और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी है।

मोर्गन ने एक प्रश्न के जवाब में संवाददाताओं से कहा, निश्चित तौर पर हम मोदी के साथ मिलकर निकटता से काम करेंगे, जैसा कि हमने पहले भी कई बार किया है।उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि विदेश मंत्री पोम्पिओ कई मुद्दों पर भारत से ठोस चर्चा करेंगे। भारत एक बड़ा सहयोगी है और अमेरिका का साझेदार है। अमेरिका में बड़ी संख्या में सांसदों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने मोदी की जीत पर उन्हें बधाई दी है। यहां भारतीय दूतावास के अनुसार 50 से अधिक सांसदों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button