ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...
देश

कमलेश की मां बोलीं: अखिलेश-आजम के राज में मेरे बेटे को किसी ने उंगली नहीं लगाई, योगी ने मरवा दिया

लखनऊ: हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के बाद राजधानी लखनऊ में सनसनी फैल गई है। इस हत्या से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक कमलेश की मां ने रो रोकर मीडिया को बताया कि ‘सौ बातन की एक बात बता दें, जब तक योगी नहीं आएंगे तक तक हम लाश जाने नहीं देंगे। योगी इंसाफ नहीं देंगे क्योंकि योगी सरकार है।’

कमलेश की मां ने संगीन आरोप लगाते हुए कहा, ‘फतवा अखिलेश और आजम खान के जमाने में लगा था तब कोई भी हमारे बेटे को उंगली तक नहीं लगा पाया। अब योगी सरकार में ही हमारे बेटे को मरवा दिया योगी ने। हिंदू हो करके भी योगी ने मरवा दिया। हम योगी पर थोप रहे हैं योगी आकर इंसाफ दें।’

सुरक्षा के लिए लगातार कहा जा रहा था-
वहीं हिन्दू समाज पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इसे सुरक्षा में चूक बताया है। उनका कहना है कि सुरक्षा के लिए लगातार कहा जा रहा था लेकिन हीं मिली। हम सरकार से मांग करते हैं कि हत्यारों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी हो। पूरे परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और 50 लाख थपये का मुआवजा भुगतान किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button