ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रहेंगे लेह दौरे पर, LOC पर सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को लेह के दौरे पर जाएंगे। राजनाथ सिंह पूर्वी लद्दाख में एक पुल का उद्घाटन करेंगे, जो चीन से लगी सीमा पर पहुंचने में ट्रेवल टाइम कम करेगा। इसके अलावा वापसी में राजनाथ सिंह पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उनके साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।

रक्षामंत्री राजनाथ का लेह और एलओसी दौरा उस समय सामने आ रहा है, जब भारतीय सेना ने पीओके में आतंकी ठिकानों पर गोले बरसाए हैं और आतंकियों को मार गिराया है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बताया कि रविवार को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सीजफायर तोड़ा और गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में कई आतंकी मारे गए।

रावत ने कहा, ‘हमें सूचना मिली थी कि केरन, तंगधार और नौगाम सेक्टरों के सामने स्थित पीओके के इलाके में आतंकी शिविर चल रहे हैं, जिनको निशाना बनाया गया. इस हमले में 6 से 10 पाकिस्तानी जवान मारे गए हैं। इतनी ही संख्या में आतंकी भी मारे गए हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button