ब्रेकिंग
Classical Dance Festival Delhi: कुचिपुड़ी, ओडिसी और भरतनाट्यम की भव्य प्रस्तुतियां, जानें 2 से 4 अक्... Heavy Rain Alert India: मौसम विभाग की चेतावनी, इन इलाकों में चलेंगी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार... Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,...
देश

Haryana Election: प्रत्याशियों और स्टार प्रचारकों ने दिखाया दम, मतदाताओं की बारी आज

हरियाणा के चुनाव रण में प्रत्याशियों, उनके समर्थक नेताओं व कार्यकर्ताओं और स्टार प्रचारकों ने शुक्रवार शाम तक अपना दम दिखा दिया है। अब बारी मतदाताओं की है। आज प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट करेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने भी अपनी जरूरी तैयारियां मुक्कमल कर ली हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि विधानसभा आम चुनाव के लिए 21 अक्तूबर को मतदान करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें।

बता दें कि 19578 केंद्रों पर 1.83 वोटर मतदान करेंगे। प्रदेश में कुल विधानसभा क्षेत्र 90 हैं। इस बार 1169 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। इसमें 1064 प्रत्याशी पुरुष, 104 प्रत्याशी महिला व 1 प्रत्याशी थर्ड जेंडर हैं। सबसे कम प्रत्याशी वाला निर्वाचन क्षेत्र अंबाला कैंट व शाहबाद (6 प्रत्याशी) है। जबकि सबसे ज्यादा 25 प्रत्याशी हांसी में हैं।

वहीं मतदातानुसार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर (396281) और सबसे छोटा क्षेत्र नारनौल (144066) है। प्रदेश में कुल 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर, 724 प्रवासी मतदाता, 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष, 85 लाख 12 हजार 231 महिला व 252 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए 19578 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 हैं । चुनाव के लिए कुल 29400 बैलेट यूनिट, 24899 कंट्रोल यूनिट और 27611 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा।

सबका फोकस युवा मतदाता

आयु वर्ग   मतदाता
  18-19 वर्ष 40,67,413
20-29 वर्ष 3,82,446
30-39 वर्ष 44,92,809
40-49 वर्ष 35,67,536
50-59 वर्ष 27,90,783
60-69 वर्ष 17,39,664
70-79 वर्ष 8,22,958
80 वर्ष प्लस 4,18,961

जिलावार मतदाताओं की संख्या
पंचकूला में 3 लाख 86 हजार 850, अंबाला  में 8 लाख 47 हजार 45 मतदाता, यमुनानगर में 8 लाख 48 हजार 537, कुरुक्षेत्र जिले में 7 लाख 13 हजार 597,  कैथल में 7 लाख 67 हजार 514, करनाल जिला में 10 लाख 94 हजार 793, पानीपत में 8 लाख 47 हजार 821, सोनीपत में 10 लाख 78 हजार 118, जींद जिले में 9 लाख 54 हजार 515, फतेहाबाद में 6 लाख 75 हजार 417, सिरसा जिले में 9 लाख 45 हजार 638, हिसार जिले में 12 लाख 44 हजार 503, भिवानी में 8 लाख 19 हजार 976,  चरखी दादरी में 3 लाख 82 हजार 329, रोहतक में 7 लाख 79 हजार 718, झज्जर में 7 लाख 42 हजार 15, महेंद्रगढ़ में 6 लाख 80 हजार 935, रेवाड़ी में 6 लाख 86 हजार 500, गुडग़ांव में 12 लाख 10 हजार 398, मेवात में 5 लाख 51 हजार 859,  पलवल में 6 लाख 20 हजार 400, फरीदाबाद में 15 लाख 12 हजार 47 मतदाता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button