ब्रेकिंग
नाग पंचमी 2026: 17 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और नाग देवता की पूजा का धार्... दवा के बावजूद बार-बार मिर्गी के दौरे? जानिए 'ड्रग-रेजिस्टेंट एपिलेप्सी' के शुरुआती संकेत और सही उपचा... सावन 2026: गुना में रोजाना बनेंगे 18 हजार पार्थिव शिवलिंग; खंडवा श्रीदादाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का... जबलपुर: रिपेयरिंग के दौरान भरभराकर गिरा 50 साल पुराना जर्जर मकान; मजदूरों को पहले ही हो गया था अंदेश... सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़े वन्यजीव: 90 बाघ, 300 तेंदुए और 5600 बायसन! जानिए TPF कैसे कर रही जंगल ... एमपी के जंगलों की सुरक्षा में लगेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया 'पेंच एडवां... इंदौर में बैंककर्मी पलक मर्डर केस का खौफनाक खुलासा! शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने घोंटा गला, फिर... रायसेन में राकेश लोधी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! मौसेरे भाई की रंजिश में गलतफहमी का शिकार हुआ बेक... मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की किसानों से मुलाकात, दिया ... रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या! घर के बाहर टहलते समय हुआ हमला, इलाके मे...
व्यापार

PPI से UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जाने पूरा मामला

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर चार्ज को लेकर एनपीसीआई ने बुधवार को स्‍थ‍ित‍ि साफ कर दी. एनपीसीआई की तरफ से बताया गया क‍ि अकाउंट से अकाउंट में क‍िए गए यूपीआई पेमेंट का ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा. पहले खबर में दावा क‍िया जा रहा था क‍ि अब यूपीआई से पेमेंट करने पर 1.1 प्रत‍िशत का चार्ज देना होगा, जो क‍ि गलत थी. एनपीसीआई के सर्कुलर के अनुसार 2,000 रुपये से ऊपर के ट्रांजेक्‍शन पर लगने वाली इंटरचेंज फीस प्रीपेड पेमेंट इंस्‍ट्रूमेंट ट्रांजेक्‍शन पर ही लगेगी.

यूपीआई यूजर्स में जबरदस्‍त इजाफा

पिछले कुछ सालों में यूपीआई यूजर्स में जबरदस्‍त इजाफा हुआ है. एनपीसीआई की तरफ से यह तो पूरी तरह साफ कर द‍िया गया क‍ि ग्राहकों की तरफ से यूपीआई को पहले ज‍िस तरह यूज क‍िया जाता रहा है, उसी तरह आने वाले द‍िनों में भी इसका इस्‍तेमाल क‍िया जाएगा. लेक‍िन लोग अभी तक पीपीआई पेमेंट को लेकर कंफ्यूज हैं. आख‍िर क्‍या है पीपीआई, आइए जानते हैं?

पीपीआई क्‍या है?

ऑनलाइन वॉलेट, स्मार्ट वाउचर, स्मार्ट कार्ड और कई अन्य प्रीपेड भुगतान उपकरण (PPI) हैं. एक विशेष प्रीपेड राशि रखते हैं जिसका उपयोग यूजर कोई सामान खरीदने, मोबाइल रिचार्ज आदि के लिए कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, पेटीएम वॉलेट पीपीआई का एक उदाहरण है. आप इसे दूसरे शब्‍दों में यह भी कह सकते हैं क‍ि ऐसे पेमेंट ऐप, जिनमें पहले से डाले गए पैसे (वॉलेट या गिफ्ट कार्ड जैसे माध्यम से डाले गए पैसे) से आप कुछ शॉप‍िंग करते हैं.

NPCI के सर्कुलर में क्‍या कहा गया?

NPCI के नए सर्कुलर के अनुसार 1 अप्रैल, 2023 से प्रीपेड भुगतान इंस्‍ट्रूमेंट (PPI) के जर‍िये किए गए 2000 रुपये से ज्‍यादा के यूपीआई पेमेंट पर 1.1% का चार्ज लगेगा. यह यूपीआई के जर‍िये वॉलेट में पैसे एड करने पर भी लागू होगा. UPI के जर‍िये बैंक टू बैंक ट्रांसफर करने पर क‍िसी तरह का चार्ज नहीं है.

इंटरचेंज फी कौन देगा?

1 अप्रैल, 2023 से मर्चेंट पीपीआई के जर‍िये किए गए 2000 रुपये से ज्‍यादा के यूपीआई ट्रांजेक्‍शन पर र‍िसीवर बैंक / पेमेंट प्रोवाइडर को भुगतान करेगा. ग्राहक की तरफ से क‍िसी प्रकार की राशि का भुगतान नहीं क‍िया जाएगा.

यूपीआई के जर‍िये PPI पेमेंट क्‍या है?

उदाहरण के ल‍िए यदि आप किसी व्यापारी को पेटीएम वॉलेट के जर‍िये पेमेंट कर रहे हैं. जब आप मर्चेंट के क्यूआर कोड को स्कैन कर लेते हैं, तो यह आपको सीधे व्यापारी के बैंक खाते में भुगतान करने की अनुमति देगा. अप्रैल से 2000 रुपये से ज्‍यादा के लेनदेन पर 1.1% तक का इंटरचेंज फी लगेगी. जिसका भुगतान व्यापारी को करना होगा.

 

Related Articles

Back to top button