ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
खेल

India vs South africa : जीत की हैट्रिक की ओर बढ़ रहा भारत, SA ने 58 रन पर 5 विकेट गंवाए

रांची : भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से हथियाना का इरादा हकीकत के पास पहुंचता दिख रहा है। यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया और दिन के दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में उसके चार विकेट महज 26 रनों पर ही चटका दिए। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी। मेहमान टीम अभी भी भारत से 309 रन पीछे है। तीसरे दिन चायकाल की घोषणा तक सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

उनके साथ हेनरिक क्लासेन हैं जिन्होंने अभी तक खाता नहीं खोला है। भारत ने दिन के दूसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समेट उसे फॉलोऑन के लिए बुलाया। मेहमान टीम के लिए हालांकि स्थिति नहीं बदली और उसके विकेटों का पतन जल्दी शुरू हो गया। पहले क्विंटन डी कॉक (5) को उमेश यादव ने बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले जुबेर हमजा को खाता खोले बिना बोल्ड कर मेहमान टीम का स्कोर 10 रनों पर दो विकेट कर दिया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (4) भी शमी का शिकार बने। शमी ने टेम्बा बावुमा को भी खाता नहीं खोलने दिया।

रिद्धिमान साहा ने शमी की गेंद पर बावुमा का कैच पकड़ा। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत अपने पहली पारी के स्कोर दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के साथ की थी। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके थे। हमजा ने उनमें सबसे ज्यादा 62 रन बनाए थे। बावुमा ने 32 और जॉर्ज लिंडा ने 37 रनों का योगदान दिया है। पहली पारी में भारत के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। शमी, रवींद्र जडेजा और पदार्पण टेस्ट खेल रहे शहबाज नदीम ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button