ब्रेकिंग
MP News: पीएम मोदी की अपील का असर, मध्य प्रदेश में साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे जज डीडी बंसल Bhopal News: भोपाल में 'लव जिहाद' के आरोप में युवक की पिटाई, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को 72 ... Weather Update Today: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें दिल्ली सहित 15 राज्यों ... Aligarh News: AMU में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजने वाले 'फर्जी डॉक्टर' का भंडाफोड़, अधिकारी भी ह... Psycho Killer Gurpreet: 7 और बेकसूरों की हत्या की थी साजिश? गुरप्रीत सिंह को लेकर पड़ोसियों ने खोले ... IPL 2026 News: SRH की हार के बाद पैट कमिंस पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, ये सजा पाने वाले इकलौते कप्तान ... No Entry 2 Cast: वरुण धवन की 'नो एंट्री 2' में हुई शाहिद कपूर की एंट्री? जानें मेकर्स का धांसू प्लान Russia Sarmat Missile Test: रूस ने किया महाविनाशक 'सरमत' मिसाइल का परीक्षण, पुतिन बोले- 35000 किमी त... Gold-Silver Rate Today: इंपोर्ट ड्यूटी ने बढ़ाए सोने-चांदी के दाम, गोल्ड में 11 हजार की तेजी, चांदी ... Fake Loan Apps: झटपट लोन के नाम पर ब्लैकमेल करते हैं ये 10 ऐप्स, सरकार ने बताया धोखाधड़ी से बचने का ...
मनोरंजन

जब कॉफी शॉप के बाहर खड़े होकर एक बिस्किट के पैकेट के लिए गिड़गिड़ाई थीं विद्या बालन

विद्या बालन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में वो फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. एक बार विद्या बालन ने खुलासा किया था कि उन्होंने मुंबई में कॉफी शॉप के सामने भीख मांगी थी. हालांकि वो सच में भीख नहीं मांग रही थीं. वो सिर्फ भीख मांगने की एक्टिंग कर रही थीं. उन्होंने ये किस्सा खुद सुनाया था.

विद्या ने कहा था कि उनका एक इंडियन म्यूजिक ग्रुप था. वो हर साल इंडियन क्लासिकल म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन करता था और विद्या उसकी ऑर्गेनाइजिंग कमेटी की वॉलंटियर थीं. ये कॉन्सर्ट 3 दिन तक लगातार चलता था. वो इसमें कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइज करने में मदद करती थीं. जब रात को शो खत्म हो जाता था, तब वो और बाकी सब मुंबई के नरीमन प्वाइंट घूमने के लिए चले जाते थे. उन्होंने आगे बताया कि एक बार उनकी टीम ने उन्हें डेयर दिया था.

डेयर मिला था

विद्या ने कहा, “मुझे डेयर दिया गया था कि मै भिखारी की एक्टिंग करूं. उन्होंने मुझसे कहा कि तुम ओबेरॉय-द पाम्स कॉफी शॉप का दरवाजा खटखटाना और कुछ खाने के लिए मांगना. लेकिन उन लोगों को ये मालूम नहीं था कि मैं एक एक्टर हूं. मैं कॉफी शॉप पर गई और दरवाजा खटखटाती रही. सभी लोग चिढ़ने लगे. मैंने कई बार खटखटाया. मैं शॉप वालों से बार-बार कहती कि प्लीज, मैं भूखी हूं. मैंने कल से कुछ नहीं खाया है. लेकिन वो लोग दूसरी तरफ देखने लगे. फिर, मेरे दोस्त ने शर्मिंदा होकर मुझे वापस बुला लिया.”

जिम जैम बिस्किट के लिए

विद्या ने बताया कि उन्हें ये डेयर जीतने के बाद जिम जैम का एक्स्ट्रा बिस्किट मिला था. दरअसल उनके कॉन्सर्ट का स्पॉन्सर ब्रिटानिया था और उनके पास बहुत सारे बिस्किट थे. लेकिन जिम जैम का एक्स्ट्रा पैकेट लेने के लिए उन्होंने ये डेयर कंप्लीट किया था. विद्या को ये डेयर पूरा करके बहुत खुशी मिली थी क्योंकि उन्हें जिम जैम बिस्किट मिल गया था, जो उन्हें पसंद था.

Related Articles

Back to top button