ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
खेल

एफ-1 : हेमिल्टन ने जीती मेक्सिकन ग्रां प्री, लेकिन खिताब के लिए करना होगा ये काम

बीजिंग : मर्सिडीज के चालक लुइस हेमिल्टन ने एफ-1 मेक्सिकन ग्रांड प्रिक्स का खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन इस साल विश्व खिताब अपने नाम करने के लिए हेमिल्टन को एक और रेस के लिए इंतजार करना होगा। अगले सप्ताह हेमिल्टन जब युनाइटेड स्टेट्स ग्रांड प्रिक्स में उतरेंगे तो अपना छठा विश्व खिताब जीतने के लिए उन्हें शुरूआती आठ स्थान में आना होगा। यह बीते छह सालों में हेमिल्टन का पांचवां विश्व खिताब होगा। फेरारी टीम के सबास्टियन विटेल दूसरे स्थान पर रहे जबकि मर्सिडीज टीम के ही वेलाटोरी बोटास तीसरे स्थान पर रहे।
फेरारी टीम के चालर्स लेकरेक को चौथा स्थान मिला। हेमिल्टन ने अपने करियर का 85वां खिताब जीता। इस जीत के साथ हेमिल्टन के कुल अंक 363 अंक हो गए हैं जबकि बोटास के खाते में 289 अंक हैं। लेकरेक के खाते में 236 अंक हैं। जहां तक कंस्ट्रक्टर टेबल की बात है तो मर्स टीम पहले ही चैम्पियन करार दी जा चुकी है। इस टीम के खाते में अब 652 अंक हैं। फेरारी की टीम 466 अंकों के साथ दूसरे और रेड बुल 341 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button