ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

अब फर्स्ट क्लास खेलने वाले क्रिकेटर भी होंगे मालामाल, BCCI अध्यक्ष ने दिए संकेत

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष बनाए गए पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से बड़े फैसलों की उम्मीद की जा रही है। भारत बांग्लादेश के बीच डे नाइट टेस्ट का प्रस्ताव किए जाने के बाद अब गांगुली ने घरेलू क्रिकेटरों के लिए कॉन्ट्रैक के संकेत दिए हैं।

बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को संकेत दिया कि जल्द ही भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के लिए करार व्यवस्था लागू की जाएगी। इस नई व्यवस्था से इन क्रिकेटरों को वित्तीय सुरक्षा दी मिल सकेगी।

गांगुली ने कहा कि घरेलू क्रिकेटरों की वित्तीय स्थिति उनकी प्राथमिकता है और वह मैच फीस में बढ़ोत्तरी चाहते हैं। देश के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की तरह घरेलू क्रिकेटरों के लिए भी भुगतान का सुव्यवस्थित ढांचा होना चाहिए।

बीसीसीआइ अध्यक्ष ने कहा कि हम प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के लिए करार व्यवस्था लेकर आएंगे। हम नई वित्त (उप) समिति को करार व्यवस्था तैयार करने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी चार पांच दिन ही हुए हैं और बीच में दीपावली की छुट्टी थी। मैं दो सप्ताह में सब कुछ आकलन करूंगा और आगे के बारे में फैसला लूंगा। काफी काम चल रहा है।

फिलहाल एक घरेलू क्रिकेटर को सालाना 25 से 30 लाख रुपये मिलते हैं। हर प्रथम श्रेणी मैच के लिए 35000 प्रतिदिन मिलते हैं। बीसीसीआइ को प्रसारण अधिकारों से मिलने वाले सकल राजस्व का 13 प्रतिशत घरेलू क्रिकेटरों में बांटा जाता है।

भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ियों को मिलता है कॉन्टैक्ट

भारत की तरफ से इंटरनेशनल मैच में खेलने वाले क्रिकेटरों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है। इस वक्त बीसीसीआई खिलाड़ियों को चार तरह के कॉन्ट्रैक्ट के दायरे में रखती है। ग्रेड ए प्लस, ए, बी और सी के दायरे में भारत की तरफ से इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी आते हैं। इन कॉन्ट्रैक्ट में आने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 7 करोड़, 5 करोड़, 3 करोड़ और 1 करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button