ब्रेकिंग
Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर UPI Fraud in Khammam: किताब खरीदने के बहाने ठग ने देखा यूपीआई पिन, फोन चुराकर खाते से उड़ाए 50 हजार ... UP News: कासगंज से दिल्ली नौकरी करने निकला 16 वर्षीय किशोर 2 महीने बाद मिला, परिवार में लौटी खुशियां Sambhav Jain Noida Case: 3 करोड़ का कर्ज, तलाक और बीमार बच्चा; सुपरनोवा से कूदने वाले इंजीनियर की दर... Mohammad Arman Arrested: प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उमेश पाल हत्याकांड का भगौड़ा आरोपी अर... Delhi Police Cyber Crime: कंबोडिया से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 2 आरो... Weather Update Today: यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके रा... India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक...
देश

पति-पत्नी के बीच में दांत बना बांधा, शौहर ने दिया तीन तलाक, जानिए- पूरा मामला

हैदराबाद। अब तक आपने ट्रिपल तलाक के कई मामले देखें होंगे या फिर सुने होंगे। इनके पीछे तमाम वजह रही होंगी, जिनमें दहेज मुख्य कारण हैं। हालांकि, तेलंगाना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां महिला ने शौहर पर ट्रिपल तलाक का देने का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए महिला ने बताया कि उसके पति ने खराब दांतों की वजह से उसे ट्रिपल तलाक दे दिया। पीड़िता ने बताया कि उनका पति महीनों से गाली-गलौज कर रहा था, फिर एक दिन उन्होंने तीन बार ‘तलाक’ बोला और छोड़ कर चल दिए। बता दें कि अब महिला न्याय की मांग कर रही है।

दवा के लिए मांगे 30 रुपये तो दे दिया तलाक

अगस्त के महीने में तीन तलाक का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। जहां उत्तरप्रदेश के हापुड़ में एक पति ने पत्नी के 30 रुपये मांगे पर तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने दवा के लिए मांगे थे रुपये।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए, जिसे सुन सब हैरान हो गए। अगस्त माह में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें उत्तरप्रदेश के पिथौरागढ़ में बच्‍चा पैदा न होने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक दे दिया था। वहीं, UP के आजमगढ़ में भी पति ने कलकाता से फोन कर पत्नी को तीन तलाक दे दिया, इसके पीछे की वजह थी पत्नी का खूबसूरत ना होना। ऐसे ही बहुत से मामले आए दिन सामने आते रहे हैं। यहां तक की UP के ही कानपुर में पति ने पत्नी को धमकी दे डाली कि अगर मोबाइल पर वाट्सएप और फेसबुक चलाना नहीं छोड़ा तो तलाक दे दूंगा।

भारत में अपराध तीन तलाक

बता दें कि तीन तलाक भारत में एक अपराध है। तीन तलाक बिल में तीन तलाक को गैर कानूनी बनाते हुए 3 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान शामिल किया गया है। महिला अधिकार संरक्षण कानून 2019 बिल के मुताबिक, एक बार में तीन तलाक देना अपराध माना जाएगा। फिर पुलिस बिना वारंट के तीन तलाक देने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर सकती है। एक समय में तीन तलाक देने पर पति को तीन साल तक कैद और जुर्माना दोनों हो सकता है। मजिस्ट्रेट कोर्ट से ही उसे जमानत मिल सकेगी।

इन देशों में तीन तलाक पर बैन

मुस्लिम बहुल देशों, जिनमें- ट्यूनीशिया, अल्जीरिया, मलेशिया, जॉर्डन, मिस्र, ब्रुनेई, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, लीबिया, सूडान, लेबनान, सऊदी अरब, मोरोक्को, कुवैत और तो और पड़ोसी देश बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी तीन तलाक पर बैन लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button