ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
खेल

Formula One : हैमिल्टन ने छठा विश्व खिताब जीता, शुमाकर के रिकार्ड के करीब पहुंचे

आस्टिन : लुईस हैमिल्टन ने यहां अमेरिकी ग्रां प्री में मर्सीडीज टीम के अपने साथी वालटेरी बोटास के पीछे दूसरे स्थान पर रहते हुए छठी बार फामरूला वन विश्व खिताब जीत लिया। ब्रिटेन के 34 साल के हैमिल्टन ने ग्रिड पर पांचवें जबकि फिनलैंड के बोटास ने पहले स्थान से शुरुआत की थी। हैमिल्टन ने दो बार रेस में बढ़त बनाई, लेकिन जब सिर्फ तीन लैप बचे थे तब बोटास ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। हैमिल्टन टीम के अपने साथी ड्राइवर को इसके बाद पीछे नहीं छोड़ पाए, लेकिन उन्होंने रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन को आगे नहीं निकलने दिया।

हैमिल्टन ने 150वीं बार पोडियम पर जगह बनाई, जबकि लगातार 31वीं बार अंक हासिल करने में सफल रहे। हैमिल्टन का यह छठा विश्व खिताब है और वह माइकल शुमाकर के रिकार्ड सात खिताब से सिर्फ एक खिताब पीछे हैं। उन्होंने इससे पहले 2008, 2014, 2015, 2017 और 2018 में खिताब जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button