ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

पुलिसकर्मियों के परिजनों का छलका दर्द, न त्योहारों में साथ न पेरेंट्स मीटिंग्स में पर बदले में क्या

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों ने उनके समर्थन में इंडिया गेट पर मोमबत्ती जलाई और फिर मार्च किया। भारी तादाद में पुलिस कर्मियों ने लगभग 11 घंटे तक पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। विद्रोह जैसी यह स्थिति हाल ही में उनके सहकर्मियों पर हुए दो हमलों के बाद उपजी थी। एक प्रदर्शनकारी की पत्नी ऋतु सिंह ने नम आंखों और रुंधे गले से कहा कि उनके पति अपने बच्चों के स्कूल में एक भी अभिभावक-शिक्षक बैठक में शामिल नहीं हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘ (दिल्ली के मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल अस्पताल में वकील को देखने गए थे। क्या उन्होंने कभी उन पुलिस कर्मियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की, जिनकी पिटाई की गई थी? हम दिवाली, होली या कोई अन्य त्योहार एक साथ नहीं मनाते हैं और बदले में, हमें यह मिलता है?” तीन साल पहले दिल्ली पुलिस से उपनिरीक्षक के पद से इस्तीफा देने वाले संदीप सिंह शाह (33) ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के परिवार के सदस्यों को मोमबत्ती जलाकर मार्च कराने का उनका विचार था। उन्होंने कहा कि मैंने इसे शुरू किया और प्रदर्शनकारी पुलिस कर्मियों के परिवारों को इंडिया गेट पर मोमबत्ती जलाकर मार्च करने के लिए इकट्ठा होने को कहा।

इंडिया गेट से हम प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पुलिस मुख्यालय जाएंगे।” शाह ने कहा कि वकीलों के खिलाफ कई वीडियो क्लिप हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। केवल पुलिस कर्मियों को निलंबन के आदेश मिल रहे हैं। वकीलों के खिलाफ कुछ कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने कानून अपने हाथों में ले लिया।” कक्षा नौवीं के छात्र ने कहा कि मैंने कभी अपने पिता को हमारे साथ कोई त्योहार मनाते नहीं देखा। हर खास मौके पर, वह लोगों को सुरक्षा उपलब्ध करने के लिए ड्यूटी पर बाहर होते हैं। पुलिस कर्मियों के खिलाफ यह बर्बरता स्वीकार्य नहीं है। आज, यह मेरे पिता के सहकर्मी हैं। कल, मेरे पिता हो सकते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button