ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने खुद को गधा बताया 

लौहार। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में बने हुए हैं। भारत द्वारा आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर हमला बोलने बाद से बिलावल भुट्टो के दिमाग ने जैसे काम ही करना बंद कर दिया है। पहले उन्होंने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसपर उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला। चारों ओर बिलावल की थू-थू हुई। अब बिलावल ने खुद की तुलना गधे से कर डाली। पाकिस्तानी विदेश मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है लोग बिलावल के मजे ले रहे हैं। बिलावल ने अमेरिका में अपनी लगातार विदेश यात्राओं का बचाव करते हुए खुद की तुलना गधे से की।

सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) द्वारा पोस्ट किए वीडियो में भुट्टो कहते हैं कि वह अपनी विदेश यात्राओं के लिए भुगतान करते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं और उनके कार्यालय ने उनसे गधे की तरह काम करवाया। भुट्टो आर्थिक संकट से जूझ रहे देश के बावजूद विदेश यात्रा करने  को लेकर आलोचना का शिकार होते रहे हैं। इसपर भुट्टो ने कहा मैं अकेला पाकिस्तानी विदेश मंत्री हूं जो अपने टिकट खुद खरीदता है अपने होटल के बिलों का भुगतान करता है और पाकिस्तान और उसके लोगों पर बोझ नहीं डालता है।

बिलावल ने कहा भले ही मैं एक विदेश मंत्री के रूप में इन खर्चों का हकदार हूं … ये यात्राएं मेरे लाभ के लिए नहीं हैं। इन यात्राओं ने पाकिस्तान को लाभ पहुंचाया है। यह मेरी मेहनत है। जब अन्य लोग विदेश जाते हैं तो वे छुट्टी मनाने जाते हैं। मैं एक गधे की तरह काम करता हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को लाभ यह है कि वह वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की ग्रे सूची से बाहर हो गया है और यह जी -77 का नेतृत्व कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए सुर्खियां बटोर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button