ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
मध्यप्रदेश

 3 माह बाद मिलेगा स्थाई कर्मियों को वेतन

भोपाल । भीख मांगो आंदोलन करने के बाद पर्यावरण वानकी वन मंडल भोपाल के तीन महीने के वेतन से वंचित स्थाई कर्मियों को अब  वेतन मिल जाएगा। स्थाई कर्मियों को वेतन भुगतान करने के आदेश प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार भोपाल ने जारी कर दिए हैं ।

मप्र कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि मंत्रिपरिषद की स्वीकृति से सीपीए को समाप्त कर बनाए गए नए पर्यावरण वानकी वन मंडल भोपाल के कर्मचारियों की पदों की निरंतरता की स्वीकृति न होने के कारण पिछले तीन माह से वित्त विभाग कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने की अनुमति पर्यावरण वानकी वन मंडल भोपाल को नहीं दे रहा है। ना ही डीडीओ पावर दे रहा है। परेशान कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के नेतृत्व में प्रदर्शन ज्ञापन यहां तक की भीख मांगो आंदोलन तक किया था तथा एसीएस वित्त विभाग को ज्ञापन सौंपा था। तब जाकर अब शासन से अनुमति मिलने के बाद वन विभाग पीसीसीएफ अनुसंधान एवं विस्तार ने पर्यावरण वानकी बन मंडल के  222 स्थाई कर्मियों को पर्यावरण वानकी वन मंडल भोपाल के स्थान पर सामान्य बन मंडल भोपाल से वेतन भुगतान करने के निर्देश जारी करें है।

अभी भी एसडीओ से लेकर वनरक्षक तक के पर्यावरण वानकी बन मंडल के कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने की शासन से अनुमति जारी नहीं की गई है। वित्त विभाग के सचिव ने पर्यावरण वानकी बन मंडल बनाने पर ही प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। इस कारण पर्यावरण वानकी वन मंडल के 38 नियमित कर्मचारियों तथा लोक निर्माण विभाग राजधानी मंडल के कर्मचारियों का वेतन अभी भी रुका हुआ है मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान समस्त कर्मचारियों को करने के कार्यवाही अति शीघ्र कि जाए।

Related Articles

Back to top button