ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मनोरंजन

BB13: अब पलटा पासा यूजर्स ने की ‘Bigg Boss’ की कड़े शब्दों में निंदा, वजह है सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बॉस 13 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है, लेकिन ये हर तरफ विवाद की वजह भी बनता जा रहा है। जैसे कि शो में नए कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला, अरहान खान, हिंदूस्तानी भाहू, हिमांशी खुराना और तहसीन पूनावाला समेत 6 सदस्यों की एंट्री हुई है। जिसके बाद हर तरफ बवाल भी मच गया है, और शो में बहुत कुछ दिलचस्प देखने को मिल रहा है।

जैसे कि, पिछले हफ्ते हुई इवीक्शन में रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्या और शेफाली बग्गा घर से बेघर हुए, इस बार सोशल मीडिया पर #WeSupportSidShukla हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। दरअसल एक प्रोमो वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला हिंसा करते दिखाई देंगे जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बेघर किया जाएगा। इस वजह से उनके फैंस का गुस्सा इंटरनेट पर फुट पड़ा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बिग बॉस 13 के इस प्रोमो वीडियो के आते ही सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस काफी नाराज है और उन्होंने सोशल मीडिया पर बढ़-चढ़कर उनका साथ दिया है। साथ ही उन्होंने ट्विटर पर हैशटैग ट्रैंड करवाया कि वह सभी उनका साथ देते हैं। प्रशंसकों ने सिद्धार्थ शुक्ला के समर्थन में मेकर्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ ला दी है, जिसमें सभी उनका साथ देते हुए दिखाई देने वाले है। इतना ही नहीं पूर्व बिग बॉस सदस्य डॉली बिंद्रा ने भी सिद्धार्थ शुक्ला का साथ दिया।

फैंस ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कही ये बात…

उनका कहना है कि, हम सभी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ खड़े हुए हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया कि बिग बॉस कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला इस घर में रहना बहुत ज्यादा डिजर्व करते हैं। उन्हें लगता है कि अगर उन्हें घर से बाहर कर दिया जाता है तो इस शो के होने का भी कोई मतलब नहीं है, वहीं अन्य यूजर ने उन्हें बिग बॉस का किंग कहा। इसके बाद शो में क्या होगा खास ये देखना बेहद दिलचस्प रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button