ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मनोरंजन

भगवान का आशीर्वाद लेने वाराणसी पहुंचे आयुष्मान खुराना, घाट पर गंगा आरती करते आए नजर

हिन्दी सिनेमा जगत में अपने दमदार अभिनय के साथ दर्शकों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बाला के चलते सुर्खियों में हैं। बता दें कि अपनी फिल्म की रिलीज से पहले आयुष्मान खुराना भगवान का आशीर्वाद लेने वाराणसी पहुंचे।

जी हां, एक्टर वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुए और जलाभिषेक किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वाराणसी शहर से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आयुष्मान खुराना ने वाराणसी के गंगा घाट पर खड़े अपनी फोटो शेयर की है। कैप्शन में लिखा, ‘अपनी फिल्मों के रिलीज से पहले मैं खुद को हर बार सबसे अध‍िक एनर्जी वाले जगहों में पाता हूं, मैं इन्हें प्लान भी नहीं करता। अंधाधुन, बधाई हो के समय मैं वैष्णो देवी में था, ड्रीमगर्ल के समय मैं लाल बाग में था, और अब ठीक बाला के रिलीज से पहले मैं बनारस के घाटों पर हूं। सभी सकारात्मक शक्तियों को मेरी ओर करने के लिए इस ब्रह्मांड का धन्यवाद

गंगा आरती को लेकर आयुष्मान ने कहा…

एक खास इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान ने कहा, ‘वाराणसी में गंगा आरती करना मेरे लिए सत्य क्षण था। मैं हमेशा से इसे अनुभव करना चाहता था और कॉलेज के समय से ही इसके लिए सोचा करता था। मैं खुश हूं कि गंगा आरती करने के लिए हर चीज सही हुई, मैं इसे कभी नहीं भूल सकता। यह मेरे लिए बहुत ही शांत, जादुई और आत्मीय अनुभव रहा’ गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म बाला 7 नवंबर को रिलीज हो रही है। अमर कौश‍िक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button