ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नये साल पर भोपाल वासियों को दी नई सौगात

भोपाल । चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की पहल पर नये साल में शहरवासियों को एक और सिविल अस्पताल की सौगात मिलने जा रही है। नरेला विधानसभा के सुभाष नगर में 10 करोड़ की लागत से 100 बिस्तरीय बहुमंजिला सिविल अस्पताल बनने जा रहा है। इस संबंध में शनिवार को सुभाष नगर में जोन 12 कार्यालय के समीप चिन्हिंत सिविल अस्पताल की भूमि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

– 100 बिस्तरीय बहुमंजिला सिविल अस्पताल से मिलेगी
मंत्री सारंग ने मीडिया से संवाद करते हुए बताया कि राज्य सरकार निरंतर स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर कार्य कर रही है। नरेला विधानसभा अंतर्गत करोंद एवं अशोका गार्डन क्षेत्र में अस्पतालों की सौगात क्षेत्र वासियों को मिली है। एक एकड़ की भूमि पर बनने जा रहे 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के प्रथम चरण में लगभग एक माह के भीतर ही 20 बिस्तरों के साथ अस्पताल का संचालन पूर्व निर्मित भवनों से किया जायेगा। इस सिविल अस्पताल के निर्माण के पूर्ण होने में लगभग 1 वर्ष का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि सुभाष नगर में 10 करोड़ की लागत से बनने जा रहे सिविल अस्पताल से नरेला विधानसभा सहित आसपास के नागिरकों को अब भर्ती सहित उपचार की अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। इस 100 बिस्तरीय अस्पताल में सभी प्रकार की आधुनिकतम जांचों की सुविधा के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था होगी।

– नरेला विधानसभा में योजनाबद्ध तरीके से हो रहे विकास कार्य- मंत्री सारंग
मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में हर स्तर पर मूलभूत सुविधाओं की वृद्धि के लिये योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किये जा रहे हैं। हर घर नर्मदा जल पक्की सड़कों के जाल के साथ ही नरेला विधानसभा का खुद का ड्रेनेज सिस्टम है। क्षेत्र में 7 फ्लाईओवर की सौगात मिली है। वहीं क्षेत्र में महापूरूषों के जीवन पर आधारित थीम पार्कों की श्रृंखला की शुरूआत की गई है। नरेला विधानसभा एकमात्र ऐसी विधानसभा है जहां 2 सीएम राइज़ स्कूल हैं।

Related Articles

Back to top button