ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
उत्तरप्रदेश

आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक, 2 मिनट में पहुंचे PRV कर्मियों ने बचाई जान

यूपी पुलिस के बारे में अजीबो गरीब बातें तो अपने कई बार सुनी होंगी। फिल्मों में भी देखीं होंगी लेकिन इस विभाग में कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी जो अपनी वर्दी से जुड़े धर्म को भूलते नहीं हैं। मामला लखनऊ जिले का है, जहां पुलिस की मुस्तैदी की वजह से एक युवक की जान बची। पुलिस कॉलर के सूचना देने के महज दो मिनट बाद ही बताए गए स्थान पर पहुंच गई और व्यक्ति को जान देने से बचा लिया। आइए आपको बताते हैं क्या है मामला।

दो मिनट में पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कमिश्नरेट लखनऊ की पीआरवी 0483 को थाना जानकीपुरम में 16:46 बजे पर भिठौली सेवा ढाबा के पास से कॉलर पार्थ ने यूपी 112 को सूचना दी कि एक व्यक्ति ट्रेन की पटरी पर लेटे हैं। आत्महत्या करना चाहते हैं। सीतापुर से ट्रेन के आने का समय हो रहा है। जल्दी पुलिस सहायता भेजिये।

खबर मिलते ही कॉलर से संपर्क कर बताए गए स्थान पर पुलिस टीम ने मात्र 2 मिनट में पहुंच कर देखा कि ट्रेन सीतापुर से लखनऊ की तरफ तेज रफ्तार में आ रही थी और एक व्यक्ति ट्रेन की पटरी पर आत्महत्या की नियत से लेटा हुआ था।

पुलिसकर्मियों ने दिखाई तत्परता

पुलिसकर्मियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए युवक को खींचकर पटरी से नीचे उतारा और उसके घर वालों को सूचित करने के साथ-साथ थाना जानकीपुरम की पोलीगान 180 को सुपुर्द कर थाना जानकीपुरम को सूचित किया। मौके पर मौजूद तमाम लोगों द्वारा पीआरवी कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button