ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

सुनसान जगहों पर महिलाओं की चेन लूटने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर। सुनसान जगहों पर पैदल जा रही महिलाओं को निशाना बनाकर चेन लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश मंगलवार रात कनाड़िया पुलिस गिरफ्त में आ गए। आरोपित शौक पूरा करने के लिए इस तरह के अपराध करते थे। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन्हें पकड़ा। डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि 1 जनवरी को थाने में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें महिला ने बताया कि 30 दिसंबर की शाम 6.30 बजे ग्रीन एवेन्यू गेट के पास कनाडिया सर्विस रोड पर बाइक पर सवार दो बदमाश आए और मंगलसूत्र खींचकर फरार हो गए। इसके बाद मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित अलबक्श उर्फ शेरू खान(18) निवासी ममता कालोनी और साहिल पठान (18) निवासी झल्ला कालोनी(खजराना) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने 28 नवंबर को आलोक नगर से महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र खींचना बताया। इनसे सोने के दो मंगलसूत्र, बाइक बरामद की गई। आरोपितों से अन्य चेन स्नेचिंग और लूट का माल खरीदने वाले सुनारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। कार्रवाई में थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद जमरे, एसआइ अविनाश नागर, एएसआइ नितिन कुमार भालेराव आदि की प्रमुख भूमिका रही।

वाक पर जा रही थी महिला

वहीं फरियादी महिला ने बताया कि वाक पर जाने के दौरान दो बदमाश सामने से मेरे पास आए और पीछे बैठे बदमाश ने मंगलसूत्र झपटा और खींचकर ले गए। मौके पर आसपास खड़े लोग सिर्फ मुझे देखते रहे, लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।।

Related Articles

Back to top button