Breaking
पहले ये विभाग तेजस्वी यादव के पास था- बिहार में गिरते पूल पर बोले नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी CM विष्णु देव साय की विशेष पहल, श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दी 26 लाख की प्रोत्साहन राशि कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर पर लगाए ये आरोप सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटे अनंत की शादी का दिया न्योता यूपी विधानसभा उपचुनाव अखिलेश यादव के लिए क्यों सबसे ज्यादा जरूरी? बिहार: मोतिहारी में साधु से मॉब लिंचिंग! खंभे से बांधकर भीड़ ने पीटा पुलिस को पीछे हटाकर बाबा की फोर्स ने खुद संभाल ली थी पंडाल की सिक्योरिटी, तैनात थे 12000 सेवादार दुल्हन ब्याह कर लाया बेटा, फिर दो घंटे बाद कर लिया सुसाइड… जहां से निकली थी बारात, अब वहीं से उठेगी ... पत्नी ने पति की करवाई दूसरी शादी, फिर दोनों मिलकर ले आईं तीसरी दुल्हन, दिमाग घुमा देगी ये लव स्टोरी हाथरस हादसे में आयोजक समिति के 6 सदस्य गिरफ्तार, यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन

सरपंच ने गांव में की गोलीबारी, फायरिंग में एक महिला की मौत, एक घायल

दतिया। जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम बनवास में शनिवार रात हुई गोलीबारी में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं के युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में मृतका का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेजा।

घटना शनिवार देर रात की बताई जाती है। मामले में गांव के सरपंच सहित 13 लोगों को नामजद किया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए रविवार को एसपी वीरेंद्र मिश्रा भी बनवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौका मुआयना कर पुलिस को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार ग्राम वनवास निवासी रतिराम यादव का शराब पीने के दौरान घटना से एक दिन पूर्व शुक्रवार शाम गांव के सरपंच अरविंद यादव के भाई रविन्द्र से विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय तो दोनों को शांत करा दिया, लेकिन गुस्से में भरे बैठे रविंद्र ने यह सारी बात अपने भाई सरपंच अरविंद को बताई। जिस पर वह भड़क गया।

पुलिस के मुताबिक सरपंच अरविंद यादव इसी बात से नाराज होकर अपने साथियों के साथ शनिवार रात रतिराम के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि अरविंद ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली रतिराम की बहु अहिल्या के सीने में लगी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गोली लगने से उसकी भतीजी प्रियंका घायल हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

एसपी मिश्रा का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपितों के संबंधित ठिकानों पर पुलिस दविश दे रही है।

पहले ये विभाग तेजस्वी यादव के पास था- बिहार में गिरते पूल पर बोले नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी     |     CM विष्णु देव साय की विशेष पहल, श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दी 26 लाख की प्रोत्साहन राशि     |     कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर पर लगाए ये आरोप     |     सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटे अनंत की शादी का दिया न्योता     |     यूपी विधानसभा उपचुनाव अखिलेश यादव के लिए क्यों सबसे ज्यादा जरूरी?     |     बिहार: मोतिहारी में साधु से मॉब लिंचिंग! खंभे से बांधकर भीड़ ने पीटा     |     पुलिस को पीछे हटाकर बाबा की फोर्स ने खुद संभाल ली थी पंडाल की सिक्योरिटी, तैनात थे 12000 सेवादार     |     दुल्हन ब्याह कर लाया बेटा, फिर दो घंटे बाद कर लिया सुसाइड… जहां से निकली थी बारात, अब वहीं से उठेगी अर्थी     |     पत्नी ने पति की करवाई दूसरी शादी, फिर दोनों मिलकर ले आईं तीसरी दुल्हन, दिमाग घुमा देगी ये लव स्टोरी     |     हाथरस हादसे में आयोजक समिति के 6 सदस्य गिरफ्तार, यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें