ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

इंदौर में ‘सिग्नेचर डिश’ से होगी प्रवासियों की मेहमान नवाजी

इंदौर ।   प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए शहर के खानपान के प्रमुख स्थान सराफा बाजार और 56 दुकान को विशेष तौर पर सजाया-संवारा जा रहा है। यहां आने वाले मेहमानों को विजय चाट हाउस का पेटिस, मधुरम की शिकंजी, जानी हाटडाग का हाटडाग, यंग तरंग की पावभाजी सहित कई सिग्नेचर डिश निश्शुल्क खिलाई जाएंगी। 56 दुकान पर जहां प्रवासी भारतीयों को हरेक दुकान की ‘सिग्नेचर डिश’ मेहमानवाजी के तौर पर दुकानदार अपनी ओर से परोसेंगे, वहीं सराफा में प्रवासी भारतीयों और परिवार सहित आने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। स्वाद, सुविधा, सुरक्षा और सुंदरता की बात को ध्यान में रखते हुए इन दोनों स्थानों को संवारा जा रहा है। 56 दुकान को रंगबिरंगी झंडियों से सजा दिया गया है और सराफा भी अब एक समान साइनबोर्ड से सजेगा। इसके अलावा इन दोनों ही बाजार में हेल्पडेस्क भी होगी जहां कई भाषाओं को जानने वाले मौजूद रहकर विदेशी मेहमानों की मदद करेंगे। इमामबाड़ा, पिपलीबाजार, सराफा बाजार (छोटा और बड़ा सराफा) और शकर बाजार में सामान्य दिनों में खानपान की 170 से अधिक दुकानें लगती हैं, लेकिन प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान यहां 105 दुकानें ही लगेंगी। रात्रिकालीन सराफा चाट चौपाटी एसोसिएशन से जुड़ी दुकानों के अलावा वे ही दुकानें यहां लगाने की अनुमति दी गई है जो स्वाद और स्वच्छता के मामले में बेहतर हैं। इन दुकानों के एक समान बोर्ड भी लगेंगे। इनमें दुकान क्रमांक के साथ सिग्नेचर डिश की तस्वीर अंकित होगी।

10 बजे तक मेहमान और परिवार को ही प्रवेश

एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी गुप्ता के अनुसार इन दुकानों पर व्यंजन बनाने वालों के लिए एप्रेन भी तैयार किए गए हैं। यहां रात 8 से 10 बजे तक केवल प्रवासी भारतीयों और परिवार सहित आने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इस तरह भीड़ और असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर प्रतिबंध लग सकेगा। इसके लिए यहां पुलिस भी तैनात होगी। इसके अलावा हेल्प डेस्क बनाई जाएगी जहां कई भाषाओं को जानने वाले मौजूद रहेंगे।

खास होगी मेहमान नवाजी

56 दुकान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा के अनुसार यहां सभी कर्मचारी गणवेश में होंगे। हर दुकान में उसकी सिग्नेचर डिश की तस्वीर होगी। खास बात तो यह है कि यहां आने वाले प्रवासी भारतीयों को दुकानदार अपनी सिग्नेचर डिश निश्शुल्क खिलाएंगे। उन्हें इन डिश के बारे में जानकारी भी दी जाएगी और हेल्प डेस्क बनाकर उनकी मदद भी होगी। जहां तक बात 56 दुकान को सजाने की है तो यहां रंग बिरंगी झंडी तो लगाई ही जा चुकी हैं। अभी लाइट लगाई जाएंगी व दोनों ओर स्वागत द्वार भी बनेंगे।

Related Articles

Back to top button