ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का बड़ा खुलासा; कॉलेज संचालक समेत 4 गिरफ्तार, परीक्षा केंद्र निरस्त कानपुर-इंदौर जू के बीच होगा अनोखा एनिमल एक्सचेंज: हिप्पो सतीश इंदौर का मेहमान बनेगा, शेरनी वीरा आएगी... बिजनौर हत्याकांड: बहू से प्रेम प्रसंग के शक में ससुर ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बड़ा आतंकी मददगार गिरफ्तार, 20 साल से ISI के इशारे पर कर रहा था काम अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रो... अहमदाबाद: टीचर के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र का कान का पर्दा फटा, स्कूल में हंगामा केतन अग्रवाल हत्याकांड: मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मध्यप्रदेश

15 साल पुरानी बसों को परमिट देने पर लगी रोक

भोपाल। राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 15 साल से ज्यादा पुरानी बसों को परमिट देने पर रोक लगा दी है। इससे परेशान बस संचालकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित परिवहन मंत्री व अधिकारियों से मांग की है कि कोरोनाकाल में दो साल तक बसों का संचालन बंद रहा है। इसके चलते बसों को दो साल अतिरिक्त दिए जाएं। बस संचालक अपनी इस मांग को लेकर जल्द ही सीएम से भी मिलेंगे।

प्राइम रुट बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि शुरुआत से बसों को 20 साल तक परमिट दिया जाता रहा है। शासन द्वारा कुछ समय पहले पहले भी 15 साल बाद परमिट पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया था जिसके खिलाफ बस संचालक कोर्ट गए थे और कोर्ट ने इस पर स्टे दे दिया था लेकिन हाल ही में शासन ने एक बार फिर कुछ संशोधनों के साथ नया आदेश जारी करते हुए एक बार फिर 15 साल से पुरानी बसों को परमिट देने पर रोक लगा दी है। इससे प्रदेश में सैकड़ों बसें सड़कों से बाहर हो रही हैं। इससे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल में करीब दो साल तक बसों का संचालन बंद रहा है। शासन ने खुद इस बात से सहमत होकर 14 माह का टैक्स भी माफ किया है जो दर्शाता है कि इस अवधि में बसें नहीं चली हैं। बस संचालकों की मांग है कि शासन इस दो साल की अवधि का ही बसों को अतिरिक्त लाभ देते हुए परमिटों को 17 साल तक जारी करे  क्योंकि कोरोनाकाल में बसों का संचालन बंद रहने से अगर 15 साल का नियम भी माना जाता है तो दो साल अतिरिक्त मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन मुख्यमंत्री इंदौर में ही रहेंगे इस दौरान बस संचालक उनसे मिलकर अपनी बात भी रखेंगे।

Related Articles

Back to top button