ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
मनोरंजन

रिलीज होते ही छाया महाराष्ट्र के डिप्टी CM की पत्नी अमृता फडणवीस का गाना

अमृता फडणवीस महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी होने के साथ ही एक कलाकार भी हैं। वह अक्सर ही अपना परिचय देते हुए कहती हैं कि वह एक बैंकर, सिंगर और सोशल वर्कर हैं। लेकिन अब वह अपने डांस को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, अमृता फडणवीस अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

दरअसल, अमृता फडणवीस मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में गाने गा चुकी हैं। लेकिन आज पंजाबी में उनका गाना रिलीज हुआ है। मीत ब्रोस के साथ आए इस गाने के टीजर को जारी करते हुए अमृता ने दावा किया था कि यह बिगेस्ट बैचलरेट एंथम ऑफ द इयर होगा। वहीं, अब गाना रिलीज होने के बाद कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज भी मिल गए हैं। फैंस कमेंट कर गाने की तारीफ भी कर रहे हैं। गाना रिलीज होने के बाद से ही अमृता के लुक, सुर और डांस की चर्चा हर ओर हो रही है।

टी सीरीज के ओर से गाने ‘मूड बना लिया’ को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गानों को मीत ब्रोस के साथ अमृता फडणवीस ने भी आवाज दी है। चंद घंटों में ही गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने गाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं इस गाने को सुनना बंद नहीं कर पा रहा यह सच में बहुत बढ़िया है’, तो दूसरे ने कहा, ‘इनकी आवाज बहुत अच्छी लग रही है।’ इसके अलावा कई यूजर अमृता के डांस मूव्स की भी तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button