ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
उत्तरप्रदेश

बांदा में लव जिहाद, नाबालिग को फंसाने के लिए अफजल बन गया आशीष, रेप और धर्मांतरण का आरोप

उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) जिले से लव जिहाद (Love Jihad) और जबरन धर्मांतरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि अफजल ने आशीष बनकर पहले एक नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाया. फिर अपना असली नाम बताकर उससे जबरन निकाह किया. इतना ही नहीं नाबालिग को उसके प्राइवेट वीडियोज वायरल करने की धमकी देकर धर्मपरिवर्तन भी करवा दिया. हालांकि वह लड़की को लेकर भागने के फिराक में था, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भी छुड़ाया है. अब पुलिस लड़की को कोर्ट में पेश कर उसका बयान दर्ज करवाएगी.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला अतर्रा थाना क्षेत्र का है. आरोप है कि यहां 14 वर्षीय किशोरी को अफजल नामक युवक ने आशीष बनकर अपने प्रेमजाल में फंसाया फिर 2 जनवरी दोपहर को किशोरी को अपने साथ भगा ले गया. जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश पर पुलिस की तीन टीमें गठित की गई.

शनिवार को पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक लड़की को लेकर के भागने की फिराक में है. जिसके बाद बांदा रेलवे स्टेशन पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद जब पूछताछ की तो आरोपी युवक ने अपना सच बताया कि उसने नाबालिग लड़की को कैसे फंसाया. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी युवक अफजल को जेल भेज दिया है और लड़की के बयान कोर्ट मे दर्ज कराने की तैयारी रही है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अफजल नाबालिग को ट्यूशन पढ़ाता है. उसी दौरान उसने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया था. साथ ही एक ही मकान पर किराए पर रहते थे. SP अभिनन्दन का कहना है कि फ़ास्ट ट्रैक में ट्रायल कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

वहीं, DSP सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि थाना अतर्रा में 2 जनवरी को एक केस 363, 376, 3/4 पॉक्सो एक्ट, 3/5 धर्म परिवर्तन अधिनियम दर्ज किया गया था. अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. अफजल हमीरपुर का रहने वाला है, जिसे जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button