ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

अशोक बनकर रह रहा था रहमत, हिंदू युवती को भगाकर मुंबई ले गया, शव बरामद

 कटनी ।    कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के कैलवारा निवासी एक युवती 2019 से लापता थी। उसे एक युवक भगाकर ले गया था। तीन साल बाद युवती का शव मुंबई के धारावी क्षेत्र में मिला है। स्वजन का कहना है कि उसकी हत्या हुई है। आरोपित अपना धर्म छिपाकर अशोक के नाम से रह रहा था। धारावी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

लव जिहाद का मामला

विहिप के प्रांत विधि सदस्य व अधिवक्ता जुगराज सिंह ने बताया कि कुठला थाना क्षेत्र के कैलवारा निवासी यशोदा खटीक नवंबर 2019 से अपने घर से लापता थी। इसकी सूचना कुठला पुलिस को देने पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उनका कहना है कि रहमत मुसलमान नाम का युवक लव जिहाद में फंसाकर उसे मुंबई ले गया था। पांच जनवरी को धारावी थाना क्षेत्र में एक युवती का शव मिला। युवती के स्वजन को पुलिस के माध्यम से सूचना मिली, जिसके बाद स्वजन जुगराज सिंह के साथ धारावी पहुंचे। जुगराज का कहना है कि धारावी पुलिस से जानकारी मिली कि युवती कुठला क्षेत्र के ही रहमत मुसलमान नाम के युवक के साथ भागकर आई थी। रहमत वहां पर अशोक के नाम से रह रहा था। आरोपित के विरुद्ध पहले तो धारावी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। लेकिन विहिप के प्रदर्शन व दबाव के बाद हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मृतका का मुंबई में ही अंतिम संस्कार किया गया। युवती के आत्महत्या करने की सूचना मुंबई पुलिस से मिली थी। युवती के स्वजन मुंबई गए थे। हत्या की जानकारी अभी नहीं मिली है। स्वजन से इस मामले की जानकारी ली जाएगी।

-रोहित डोंगरे, कुठला थाना प्रभारी।

Related Articles

Back to top button