ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
मनोरंजन

फिनाले से पहले ही बिग बॉस के घर से होने जा रही इस कंटेस्टेंट की विदाई

‘Bigg Boss 16’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार शो में फैमिली स्पेशल वीक होने वाला है और ऐसे में कंटेस्टेंट के घरवाले शो का हिस्सा बनेंगे। वहीं, अब बिग बॉस से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है कि एक कंटेस्टेंट को फिनाले से पहले ही शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। बिना जनता के वोट्स के ही सबसे चहेते कंटेस्टेंट को बेघर कर दिया जाएगा। ये कंटेस्टेंट पहले भी शो से बाहर हो चुका है और अब इसे बेघर करने के बाद दोबारा वापसी का मौका भी नहीं मिलेगा।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं छोटे भाईजान यानी अब्दु रोजिक की। ताजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक का सफर जल्द ही शो से खत्म होने वाला है। खबरों की मानें तो वह 12 जनवरी को शो से बाहर हो जाएंगे और ये सब बिना किसी वोटिंग के आधार पर होगा। कहा जा रहा है कि फैमिली वीक में कोई उनका खास आएगा और उन्हें शो से बाहर ले जाएगा। हालांकि अब्दु इससे पहले भी शो से बाहर हो चुके हैं। लेकिन कुछ समय बाद ही वह घर में वापस आ गए थे।

पहले जहां अब्दु रोजिक अपने गेम के लिए शूट करने गए थे, तो इस बार भी कुछ ऐसा ही है। बिग बॉस 16 को फरवरी तक का एक्सटेंशन मिल गया है और अब्दु के पहले से ही कुछ कमिटमेंट्स हैं। ऐसे में अब्दु शो में ज्यादा समय तक नहीं रह पाएंगे और उन्हें फिनाले से पहले ही बाहर आना होगा। अब्दु के शो से बाहर जाने को लेकर फैंस के साथ ही घरवाले भी मायूस हो जाएंगे।

बता दें कि इस बार फैमिली वीक है और सभी कंटेस्टेंट के परिवार वाले शो में आने वाले हैं। फराह खान अपने भाई साजिद खान के सपोर्ट में शो का हिस्सा बनेंगी। वह एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और अब्दु को अपना भाई बताती हैं। वहीं, शिव ठाकरे, टीना और स्टैन की मम्मी शो में आएंगे। निमृत के पापा, सुंबुल के अंकल और अर्चना के भाई भी बीबी हाउस में दिखेंगे।

Related Articles

Back to top button