ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मध्यप्रदेश

भोपाल में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर पी लिया

भोपाल ।  राजधानी में एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी और चार बच्‍चों के साथ कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया। परिवार का मुखिया किशोर जाटवठेकेदारी करता है। सामूहिक खुदकुशी के प्रयास का यह मामला बैरागढ़ कलां में घटित हुआ।

हमीदिया अस्‍पताल में भर्ती कराया गया

इन सभी को हमीदिया अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्‍थिर बताई जा रही है। खजूरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने सामूहिक खुदकुशी करने की कोशिश की। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले पिपलानी के आनंद नगर इलाके में भी एक परिवार द्वारा सामूहिक खुदकुशी का मामला सामने आया था। यह परिवार कर्जदारों से परेशान था। परिवार में मुखिया के अलावा उसकी मां, पत्‍नी और दो बेटियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्‍पताल में उपचार के दौरान उन सभी की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button