ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
खेल

CWC 2019: जोफ्रा की तेज बाउंसर से बाल-बाल बचे अमला, टला बड़ा हादसा

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का उद्घघाटन मैच इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में इंग्लिश टीम ने मेहमान टीम को 104 रनों से हरा दिया। ऐसे में मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर की तेज बाउंसर गेंद दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला के सिर में लगी जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरूआत करने क्विंटन डीकॉक के साथ हाशिम हमला आए। इंग्लैंड की ओर से पारी का चौथा ओवर करने जोफ्रा आर्चर आए, उनकी द्रारा फैंकी गई तेज बाउंसर जोकि 145 की गति से सीधे अमला के हेल्मेट पर लगी।इस गेंद पर अमला शॉट खेलना चाहते थे लेकिन अमला गेंद की गति से मात खा गए और गेंद उनके हेल्मेट पर लगी। जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। हालांकि बाद में बैंटिग करने उतरे अमला ने 23 गेंद पर 13 रन बनाकर लियाम प्लंकेट की गेंद पर आउट  हो गए।

गौर हो कि पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 311 रन बनाए। बेन स्टोक्स ने शानदार 89 रनों का योगदान दिया इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम मात्र 207 रनो पर ही सिमट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button