ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

तमिलनाडु: ‘राज्यपाल को मारने के लिए भेजेंगे आतंकी’, बीजेपी बोले- डीएमके प्रवक्ता को गिरफ्तार करे पुलिस

डीएमके प्रवक्ता शिवाजी कृष्णमूर्ति ने तमिलनाडु राज्यपाल को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘हम एक आतंकवादी को तमिलनाडु के राज्यपाल को गोली मारने और हत्या करने के लिए भेजेंगे।’ उनके बयान के बाद बीजेपी ने डीएमके प्रवक्ता पर हमला बोला है और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

शिवाजी कृष्णमूर्ति का बयान 
शिवाजी कृष्णमूर्ति ने कहा कि, ‘हमारे सीएम कह रहे हैं कि राज्यपाल को कुछ न कहें। अगर उन्होंने अपना भाषण सही ठंढ से पढ़ा होता तो मैं उनके चरणों में फूल रखकर हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद करता, लेकिन वह अंबेडकर का नाम लेने से इनकार करते हैं तो क्या मुझे उन्हें चप्पल से मारने का अधिकार नहीं है। यदि आप उनका नाम लेने से इनकार करते हैं, तो आप कश्मीर चले जाएं। हम आपको गोली मारने के लिए एक आतंकवादी भेजेंगे।’

शिवाजी कृष्णमूर्ति को गिरफ्तार करे पुलिस
शिवाजी कृष्णमूर्ति का इस तरह खुलेआम राज्यपाल को जान से मारने की धमकी देने पर बीजेपी उनपर हमलावर बनी हुई है। बीजेपी नेता नारायणन थिरुपति ने कहा कि पुलिस को जांच करनी चाहिए कि डीएमके का आतंकवादी लिंक क्या है, क्योंकि उन्होंने अपने भाषण में कहा कि हम राज्यपाल को कश्मीर भेजेंगे और आतंकवादी को कश्मीर भेजेंगे। हमारा मतलब कौन? न केवल शिवाजी इतनी गंदी भाषा में बात की, मुझे लगता है कि ये चीजें सीएम एमके स्टालिन के आशीर्वाद से की जा रही हैं, डीएमके प्रमुख की शह पर वे बोल रहे हैं। उन्होंने डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति और आरएस भारती को गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार करने की मांग की है।

पूरा मामला
बता दें कि 9 जनवरी को तमिलनाडु के राज्यपाल राज्य विधानसभा में सरकार द्धारा तैयार किए गए अपने संबोधन से इतर बात करने गए थे। राज्यपाल आरएन रवि ने अपने अभिभाषण में कुछ अंशों को छोड़ दिया और कुछ अन्य टिप्पणियां कीं। इस मामले को लेकर राज्यपाल के खिलाफ मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक प्रस्ताव पेश किया, हालांकि आरएन रवि सदन से वॉकआउट किया। इसके बाद विधानसभा के विवाद ने राजनीतिक माहौल का गरमा दिया। ट्विटर पर “#GetOutRavi” ट्रेंड करने लगा, कई लोगों ने राज्यपाल आरएन रवि को पद से हटाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button