ब्रेकिंग
Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप...
उत्तरप्रदेश

लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान गाड़ी खड़ी करने पर हुआ विवाद

लखनऊ | गाजीपुर थाने के सामने आम्रपाली अपार्टमेंट परिसर में शुक्रवार देर रात गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपियों को दबोच कर पिस्टल बरामद की है। अपार्टमेंट मे लोहड़ी का आयोजन चल रहा था।इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक आम्रपाली अपार्टमेंट निवासी महिला का शुक्रवार रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया।

उस वक्त अपार्टमेंट में लोहड़ी का कार्यक्रम चल रहा था।हंगामा होने पर लोग जमा हो गए। इस बीच महिला ने भाई सचिन शर्मा को फोन कर बुला लिया जो दोस्त सुनील दत्त त्रिपाठी के साथ पहुंच गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक गाली-गलौज करने लगे। अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने सचिन और सुनील को घेर लिया। इस दौरान सचिन ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सचिन और सुनील को दबोच लिया। दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button