ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...
मध्यप्रदेश

जिला पंचायत अध्यक्षों को अब राज्यमंत्री जैसी सुविधाएं, मानदेय एवं भत्ते एक लाख रुपये

भोपाल। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त जिला पंचायत अध्यक्षों को अब सुरक्षा, आवास सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। उनके प्रोटोकाल का भी पालन कराया जाएगा और मानदेय-भत्ते 54 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये महीना किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को की। चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे 44 जिलों के पंचायत अध्यक्षों से चर्चा कर रहे थे। चौहान ने संघ की अन्य मांगों पर विचार के लिए समिति बनाने को कहा है, इसकी रिपोर्ट के आधार पर इन्हे लागू किया जाएगा। संघ की 12 मांगें हैं। अध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। संघ के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांगों पर अपना पक्ष रखा। 45 मिनिट की चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्षों को राज्यमंत्री के रूप में दिए प्रोटोकाल का विधिवत पालन कराने, आवास एवं सुरक्षा प्रदान करने, राष्ट्रीय पर्व के समय जिले में मंत्रीगणों की अनुपस्थिति पर जिला पंचायत अध्यक्ष से ध्वजारोहण कराने, जिला पंचायत से स्वीकृत होने वाले सभी निर्माण कार्यों में जिला पंचायत अध्यक्षों से अनुमोदन लिए जाने एवं सांसद एवं विधायकों की भांति जिला पंचायत अध्यक्षों को शासन की तरफ से परिचय पत्र जारी करने की मांग को तुरंत स्वीकार कर अमल करने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button