ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

पाकिस्तान में टमाटर ने दिखाए अपने रंग, कीमत 170 रुपए प्रति किलो

नई दिल्लीः पाकिस्तान इन दिनों महंगाई की मार से बेहाल है। वहां रोजमर्रा की चीजों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पाकिस्तान में सिर्फ एक दिन में टमाटर की कीमतें बढ़कर औसतन 170 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। टमाटर की कीमत बेतहाशा बढ़ने पर जहां लोगों को काफी परेशानी हो रही, वहीं गृहणियां रसोई में टमाटर के विकल्प पर विचार कर रही हैं। टमाटर के दाम बढ़ने की वजह से स्थानीय दुकानदारों ने थोक बाजार से इसे खरीदना बंद कर दिया है, जिसकी वजह से बाजारों में कृत्रिम कमी हो गई है।

जमाखोरी की वजह से बढ़े हैं टमाटर के दाम
खबरों के मुताबिक कराची के एक स्थानीय विक्रेता ने कहा कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी की वजह से टमाटर के दाम बढ़े हुए हैं। कराची में थोक सब्जी विक्रेता एसोसिएशन के प्रेसीडेंट हाजी शाहजहां ने कहा कि बलूचिस्तान से टमाटर की आवक कम रही है और ईरान से आने वाला टमाटर भी नहीं पहुंच पा रहा है। काबुल से आने वाला टमाटर भी किसी कारण से रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर टमाटर की फसल अक्टूबर में आ जाती है, लेकिन इस बार इसमें देरी हुई है, जिसकी वजह से दाम बढ़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि 15 से 20 दिन में आवक सुधरने की उम्मीद है।

आटा-चीनी खरीदना हुआ महंगा
एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में टमाटर की आधिकारिक कीमत 85 पाकिस्तान रुपए है। लेकिन सिंध और पाकिस्तान की सरकार कीमत पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। लाहौर के इकबाल कस्बे की एक गृहणी ने कहा कि महंगाई के कारण अब तो टमाटर खरीदना भी मुश्किल हो गया है। महंगाई के कारण हर चीज हाथ से निकल गई है। उन्होंने कहा कि आटा, चीनी, तेल और अन्य सब्जियों की कीमत भी बेतहाशा बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button