ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

सरकार BJP ही बनाएगी, 145 के आंकड़े के साथ जाएंगे गर्वनर के पास: नारायण राणे

मुंबई: महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद राजनीति और तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी  की ओर से अब नारायण राणे ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार हम ही बनाएंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बनाने के लिए मैं पूरी कोशिश करूंगा। सरकार बनाने के लिए जो करना होगा वो करेंगे। राणे ने कहा है कि जिसको, जिसके साथ जाना हो जाए लेकिन बीजेपी 145 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल के पास जाएगी। हालांकि बीजेपी नेता सुधीर मुगंटीवार ने राणे के बयान को उनकी निजी राय करार दिया है। राणे ने मंगलवार को कहा, ‘महाराष्ट्र में भाजपा ही सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार के लिए हम प्रयासरत हैं। सरकार बनाने के लिए जो करना होगा, करेंगे। फिलहाल मेरा यह कर्तव्य है कि बीजेपी सरकार बनाने के लिए काम करूं। सत्ता स्थापना के लिए 145 का आंकड़ा लेकर ही राज्यपाल के पास जाएंगे।’ पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्य में स्थिर सरकार बनने की उम्मीद जताई है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ 36 का आंकड़ा रखने वाले राणे ने कहा, ‘भाजपा के किसी विधायक को खतरा नहीं है। शिवसेना ने ही अपने विधायकों को बंद करके रखा है। शिवसेना ने ही साम, दाम, दंड, भेद सिखाया है। शिवसेना को बेवकूफ बनाया जा रहा है। मुझे लगता नहीं है कि शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस के साथ जाएगी। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई है, वो काम पूरा होने का बाद पता चल जाएगा।’

हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने नारायण राणे के बयान को उनकी व्यक्तिगत राय बताया। मुनगंटीवार ने स्पष्ट किया कि सरकार के गठन की जिम्मेदारी दिए जाने के संबंध में नारायण राणे का बयान उनकी व्यक्तिगत राय है। मुगंटीवार ने पार्टी की कोर समिति की बैठक के बाद कहा, ‘राष्ट्रपति शासन की उम्मीद हमने नहीं की थी। हमारी यह पूरी कोशिश रहेगी कि जनादेश को पूरा सम्मान मिले। हम राज्य में स्थिर सरकार बनाने की कोशिश करेंगे। हम राज्य के लोगों के साथ ही खड़े रहेंगे।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button