ब्रेकिंग
हजारीबाग में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 100 से अधिक गुप्तचर तैनात; एसपी ने दी चेतावनी झारखंड के इन गांवों में शराब और गांजा पीने पर लगेगा 10,000 का जुर्माना, बेचने पर 50 हजार का प्रावधान बोकारो में विस्थापितों का उग्र प्रदर्शन, आठवें दिन सभी गेट जाम; विधायक श्वेता सिंह भी भूख हड़ताल पर रांची के जैप-1 परिसर में निकली 146 साल पुरानी ऐतिहासिक फूलपाती शोभायात्रा, गोरखा जवानों ने दी सलामी Katras Durga Puja 2026: धनबाद के कतरास में थाईलैंड के अरुण मंदिर जैसा भव्य पंडाल, शंख और सीप से की ग... पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे विधि-विधान से संपन्न किए मां के दशकर्म की रस्मे... गुरदासपुर डीसी ऑफिस पर ग्रेनेड हमले के दावे का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन लुधियाना में सतलुज नदी पर अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच समेत कई लोगों पर केस दर्ज Gurdaspur BSF Seizure News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ का बड़ा एक्शन, 3 किलो हेरोइन और अफीम बरामद 'आप' नेता डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने ईडी के चार सीनियर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
देश

PM मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन का बड़ा हमला

कोलकाता : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है।अधीर रंजन ने कहा कि ममता बनर्जी और मोदी जी के बीच एक समझ है। ममता जी ऐसा कुछ नहीं कर सकतीं जिससे मोदी जी नाराज हों। जब मोदी जी कहते हैं- भारत ‘कांग्रेस मुक्त’ है, तो ममता जी भी कहती हैं कि बंगाल से कांग्रेस को हटा देना चाहिए। कई लोग भारत जोड़ो यात्रा की सराहना कर रहे हैं, लेकिन उन दोनों को यह समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि ये ‘मो-मो’ है।

इससे पहले भी अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि पीएम मोदी और ममता बनर्जी ने समझौता किया हुआ है। चौधरी ने कहा कि अमित शाह और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच हाल ही में हुई बैठक का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी, ममता बनर्जी से समझौता करने के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं।  लोकसभा सदस्य ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे के बाद बनर्जी के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की जांच धीमी हो जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button