ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

इंदोर बायपास पर सिक्युरिटी गार्ड की आंख में मिर्ची झोंक कर बंदूक लूटी

इंदौर। बायपास पर मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक लूट ली। बदमाशों ने सिक्युरिटी गार्ड की आंखों में मिर्ची झोंकी और बंदूक छीन ली। गार्ड पर डंडे से हमला किया और गार्ड को जख्मी कर दिया। लसूड़िया पुलिस लूट का केस दर्ज कर आरोपितों को ढूंढ रही है। एडिशनल डीसीपी जोन-4 राजेश व्यास के मुताबिक घटना रात करीब आठ बजे बायपास(विस्तारा के सामने) की है। 47 वर्षीय फूप पुत्र जोरसिंह गुर्जर निवासी रेटोली याना औरैया(उप्र) के साथ घटना हुई है। फूपसिंह फिलहाल गौरीनगर में रहता है और अमन सिक्युरिटी(गुलाब बाग) कालोनी में नौकरी करता है। मंगलवार रात वह बायपास स्थित जय आहुजा की जमीन पर गार्ड की नौकरी कर घर लौट रहा था। जैसे ही ब्रिज के पास पहुंचा पूर्व से खड़े बाइक सवार चार बदमाशों ने रोका। बदमाशों ने फूपसिंह की आंखों में मिर्ची झोंक दी और बंदूक छीनने की कोशिश की। फूपसिंह ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने डंडे से हमला कर दिया और घसीटते हुए दूर ले गए। आरोपित फूपसिंह को जख्मी कर उसकी लाइसेंसी बंदूक लूट कर फरार हो गए। टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक जिस जगह घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। पुलिस आसपास से जानकारी जुटा रही है।

 

Related Articles

Back to top button