ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
मनोरंजन

बिहार चुनाव में जदयू के मंत्री ने किया कंगना को याद, चिराग की फिल्‍म को लेकर कही ये बात

पटना। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पैसे बटोरने के लगाए गए आरोप पर जदयू ने पलटवार किया है। चिराग को जवाब देने के लिए जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी और मंत्री संजय झा सामने आए। संजय ने चिराग पासवान को जमूरा बताया और कहा कि उनका अपना कुछ नहीं है। वह किसी और की धुन पर नाच रहे हैं।

मदारी कौन है, यह बताने की जरूरत नहीं है। संजय ने कहा कि जिस तरह उनकी पहली फिल्म फ्लॉप हो गई थी, उसी तरह राजनीति भी फ्लॉप हो जाएगी। संजय झा ने कहा कि इतना घटिया और स्तरहीन बयान दिया जा रहा है। कौन दे रहा है। नीतीश कुमार का बिहार में 15 साल का काम दिख रहा है। वह जेपी आंदोलन से राजनीति में हैं। पटना में दो धुर जमीन भी नहीं है।

नीतीश कुमार ने नया बिहार बनाया है। जब इतिहास लिखा जाएगा तो उनका उल्लेख होगा। संजय ने कहा कि चिराग ने कंगना के साथ अभिनय किया। अब देखें कि कंगना कहां पहुंच गईं और चिराग कहां ठहर गए। इसी तरह सुशांत सिंह राजपूत ने बिना किसी पृष्ठभूमि के उसी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। संजय ने कहा कि चिराग ने जिस फिल्म में काम किया था, उसमें किस बिजनेसमैन का पैसा लगा था। जब जांच होगी तो पता चल जाएगा।

जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि जो लोग बिहार में 100 घंटे भी रहे नहीं हैं, वह भी नीतीश कुमार पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। अशोक ने कहा कि चिराग को राजनीति और सामाजिक सद्भाव की जानकारी नहीं है। बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार ने क्या किया, यह सभी जानते हैं। नीतीश कुमार ही ऐसे नेता हैं, जिसमें शराबबंदी के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई।

Related Articles

Back to top button