ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
गुजरात

गुजरात में कंझावला जैसा कांड, कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर…12 KM तक घसीटा

गुजरात में भी दिल्ली के कंझावला जैसा कांड सामने आया है। गुजरात के सूरत शहर में एक 24 साल के बाइक सवार युवक की कार के साथ टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार चालक ने बाइक सवार को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा। कार चालक युवक को तब तक घसीटता रहा, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। इस केस ने दिल्ली के दर्दनाक कंझावला कांड की यादें ताजा कर दी हैं। हिट एंड रन का ये केस 18 जनवरी की रात का है।

पुलिस के मुताबिक, सागर पाटिल अपनी पत्नी के साथ बाइक से सूरत के कदोदरा-बारडोली रोड पर जा रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सागर कार के नीचे फंस गया। टक्कर के बाद चालक ने कार नहीं रोकी और वहां से भाग गया। सागर की पत्नी सड़क पर गिर गईं, इसके बाद वह हॉस्पिटल पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घटना वाली जगह पर पहुंची तो सागर वहां नहीं था। पुलिस को 12 किलोमीटर दूर सागर का शव मिला।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि सागर की मौत कार में फंसकर घसीटने से हुई। एक चश्मदीद ने अपने फोन में कार का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। पुलिस का कहना है कि कार ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में 1 जनवरी को कार सवार युवकों ने 20 साल की युवती को 12 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा था, इससे उसकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button