ब्रेकिंग
Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव Mount Everest Fatah: रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ...
मध्यप्रदेश

फर्स्‍ट टाइम वोटर घर बैठे ऐसे बनवाएं मतदाता पहचान पत्र, बहुत आसान है प्रक्रिया

भोपाल    लगभग हर साल कहीं न कहीं चुनाव की प्रक्रिया चलती रहती है। खासकर युवाओं में मतदान को लेकर खास उत्‍साह देखा जाता है। मतदान करने के लिए एक जरूरी दस्‍तावेज है वोटर आइडी कार्ड या मतदाता पहचान पत्र। लेकिन अधिकतर युवाओं को यह नहीं मालूम कि वोटर आइडी कैसे बनवाएं। ऐसे वयस्‍क लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है, जिन्होंने अब तक अपना वोटर आइडी कार्ड नहीं बनवाया है। उन्‍हें लगता है कि इसके लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ेंगे, कौन इस झंझट में पड़े। ऐसे लोगों को हम बता दें कि आप घर बैठे ही आनलाइन वोटर आइडी कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ आसान प्रक्रियाओं का पालन करना होगा और कुछ जरूरी दस्‍तावेज आपके पास होने चाहिए।

ऐसे बनवा सकते हैं आनलाइन वोटर आइडी कार्ड

– सबसे पहले आप केंद्रीय निवार्चन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

– इसके बाद राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) पर क्‍लिक करना होगा।

– फस्‍ट टाइम वोटर होने के नाते आपको यहां पर अपना नया अकाउंट बनाना हो। इसके लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। उस पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद अपना एक पासवर्ड बना लें। इससे आपका आपका अकाउंट बन जाएगा।

– अब पोर्टल पर ‘नए मतदाता रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करें।

– इससे स्‍क्रीन पर एक आवेदन फार्म की विंडो खुलेगी। उसमें अपने बारे में चाही गई सभी जानकारी दर्ज करें और साथ में जरूरी दस्‍तावेज अपलोड कर दें।

– इसके बाद ‘सबमिट’ आप्‍शन पर क्‍लिक कर दें।

– सभी चीजें दर्ज करने के बाद आपके ई-मेल पर इसकी सूचना आएगी। साथ ही एक लिंक भी आएगा। यहां आप आसानी से अपने वोटर आइडी कार्ड के स्टेटस को देख पाएंगे। एक माह के भीतर आपको अपना वोटर आइडी कार्ड मिल जाएगा।

वोटर आइडी हो गया है गुम, तो ऐसे हासिल करें डुप्‍लीकेट कार्ड

अगर आपका वोटर आइडी कार्ड गुम गया है तो आप कुछ आसान प्रक्रियाओं का पालन कर डुप्‍लीकेट आइडी कार्ड प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके लिए आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्‍टर करना होगा या आप पहले से रजिस्‍टर्ड हैं तो उसे लागइन करें। लागइन के बाद आपको ईपीआइसी नंबर या फार्म रेफरेंस नंबर डालना होगा। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे वेबपोर्टल पर डालना होगा। इसके बाद डाउनलोड ई-एपिक के आप्शन पर क्लिक करें। इससे आपका डिजिटल वोटर आइडी कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा। इसके अलावा एक और प्रक्रिया है। आप निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर ईपीआइसी-02 फार्म डाउनलोड करें। इस फार्म में समस्‍त जानकारी भरकर इसके साथ वोटर आइडी गुम होने की एफआइआर कापी और पता और पहचान पत्र कापी आदि दस्‍तावेज अटैच करें। उसके बाद इसे स्‍कैन कर वेबसाइट पर अपलोड कर दें। कुछ दिन बाद आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस आ जाएगा। या आप चाहें तो इस फार्म पर निर्वाचन कार्यालय में जाकर भी जमा कर सकते हैं। आपको एक रिपरेंस नंबर दिया जाएगा। आप इस नंबर का इस्तेमाल कर राज्य चुनाव कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर पाएंगे। निवार्चन कार्यालय द्वारा वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको सूचित कर दिया जाएगा। फिर आपको निर्वाचन कार्यालय में जाना होगा और आपको डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button