ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
लाइफ स्टाइल

तेलंगाना हाईकोर्ट में ऑफिस सब ऑर्डिनेट के 1226 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Recruitment 2023 : तेलंगाना हाईकोर्ट ने कार्यालय अधीनस्थ के खाली पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट tshc.gov.in के जरिए 31 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या : 1226

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना जरूरी है।

एज लिमिट
आवेदकों की उम्र 18 से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनकी उम्र की गिनती 1 जुलाई 2022 से की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।

सिलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। एग्जाम ओएमआर शीट पर ऑनलाइन मोड में होगी। रिटन एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी और सिलेक्शन होगा।

अप्लीकेशन फीस
इन पदों के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 500 रुपए और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपए फीस देना होगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट tshc.gov.in पर जाएं।
अब Recruitment Notifications सेक्शन में जाएं।
नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए लिंक पर अप्लाई करें।
सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

 

Related Articles

Back to top button