ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

किसानों और महिलाओं के कल्याण में मध्यप्रदेश की कोशिशें तारीफे काबिल: अब्दुल रहमान किनाना

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर समत्व भवन में भारत यात्रा पर आए तंजानिया के शिष्टमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने अतिथियों को मध्यप्रदेश की विशेषताओं, क्रियान्वित जन-कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। आज जिन लोगों ने मुख्यमंत्री चौहान से भेंट की उनमें अब्दुल रहमान किनाना प्रमुख हैं, जो 25 से 30 जनवरी 2023 तक भारत यात्रा पर आए 5 सदस्यीय सीसीएम प्रतिनिधि-मंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। किनाना, तंजानिया की शक्तिशाली सत्ताधारी पार्टी सीसीएम के उपाध्यक्ष हैं, जो वर्ष 1961 में आजादी के बाद से सत्ता में है। अन्य सदस्यों में संसदीय समिति के सदस्य अब्दुल्ला म्वीनी, मसाफिरी विल्बर्ट, थाडेओ बुरटन और सलुम बकारी सूमा शामिल हैं। प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख किनाना ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिये किये गये कार्य तारीफे काबिल हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने शिष्टमंडल के सदस्यों को पुस्तकें और उपहार भेंट किए।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भोपाल झीलों का शहर है। भारत में तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल का आगमन संपूर्ण विश्व के लिए अच्छी पहल है। भारत और तंजानिया के मध्य सद्भावना का सिलसिला पुराना है। तंजानिया में भारतीय मूल के 50 हजार से अधिक लोग रहते हैं। द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए विशेष प्रयास हो रहे हैं। दोनों देशों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी संबंधों को साझा किया जाता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति में अनुसंधान पर जोर दिया गया है। अनेक स्टार्टअप्स प्रारंभ हुए हैं। मध्यप्रदेश भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। खेलो इंडिया की गतिविधियाँ मध्यप्रदेश में भी हो रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना गर्व का विषय है। मनुष्य को प्रसन्नता का वातावरण उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। लोगों को योजनाओं का आवश्यक लाभ दिलवाने और स्वच्छता जैसे कार्यों में जन-भागीदारी को बढ़ावा दिया गया है। मध्यप्रदेश, प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के अनुरूप योजनाओं को लागू किया है। गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। सड़क, सिंचाई, बिजली, पेयजल की व्यवस्थाएँ मजबूत बनाई गईं। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ ही आँगनवाड़ियों को एडाप्ट करने, पौधे लगाने और आनंद विभाग से विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। यहाँ के नागरिक संग्रह में विश्वास न कर उपयोग में न आने वाली वस्तुएँ और वस्त्र इत्यादि अन्य जरूरतमंद लोगों को प्रदान कर देते हैं। मध्यप्रदेश में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवा कर कृषि लागत घटाने का कार्य किया गया है। किसानों को सिंचाई और बिजली की सुविधाएँ देते हुए उनकी उपज के ठीक दाम दिलवाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलवाने का कार्य किया गया है। साथ ही फसलों के नुकसान पर सहायता राशि भी प्रदान की जाती है। मध्यप्रदेश में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाया गया है। विभिन्न 14 मापदंड बनाए गए हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना लागू की जा रही है, जिसमें परिवार की महिला को प्रतिमाह एक हजार रूपये प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। संबल योजना के हितग्राही, बच्चों के लिए शिक्षण शुल्क और उपचार सहायता प्राप्त करते हैं। महिला को प्रसव के लिए 16 हजार रूपये की राशि संबल योजना में दी जाती है। सामान्य और असमय मृत्यु पर भी मदद दी जाती है। प्रदेश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

शिष्टमंडल को भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता बहुत पसंद आई, लाड़ली लक्ष्मी योजना की तारीफ की

मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने के बाद प्रतिनिधि-मंडल के सदस्य काफी प्रसन्न थे। भोपाल की झील (भोजताल) का दृश्य देख कर प्रतिनिधि-मंडल के सदस्य काफी प्रभावित हुए। उन्हें मध्यप्रदेश की मसाला-टी भी पसंद आई। आज भेंट करने वाले मेहमानों ने मध्यप्रदेश में लागू की गई योजनाओं को महत्वपूर्ण बताया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री चौहान द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के संबंध में दी गई जानकारी की प्रशंसा की। विजय चौथाईवाले ने समन्वयक की भूमिका निभाते हुए शिष्ट मंडल के भारत आगमन, विभिन्न स्थानों की यात्रा और उद्देश्यों की जानकारी दी। तंजानिया के प्रतिनिधि मंडल के साथ दिव्या गुप्ता, सुधांशु गुप्ता और रोहित गंगवानी भी साथ आए।

Related Articles

Back to top button