ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Crime News: फर्जी दस्तावेज से हासिल की मध्य प्रदेश पुलिस में SI की नौकरी, 28 साल बाद ... Indore Crime News: इंदौर के राऊ में 27 लाख की चोरी का खुलासा; सांवरिया सेठ के दर्शन करने पहुंचे ड्रा... Rajasthan Urban Local Body Polls Ajmer: अजमेर निकाय चुनाव के बाद बाड़ेबंदी; 5 निर्दलीय पार्षदों के स... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बेटे के साथ मिलकर की पोते की हत्या, लाठी और... Jhansi Baragaon Crime News: झांसी में अनियंत्रित ट्रक का कहर, सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत; चालक ट्रक... Cricketer Rinku Singh Wedding News: गांव में शादी करना चाहती थीं SP सांसद प्रिया सरोज, फिर क्यों चुन... Maharashtra Dighi Port & Warship Project: दिघी पोर्ट से 90 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार! CM देवेंद्र... Lucknow KGMU Protest News: अयोध्या कांड की पीड़िता की मौत पर केजीएमयू में हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्... Dhanbad Social Media Crime: नेपाल सीमा से पकड़ा गया ब्लैकमेलर! धनबाद की युवती को निजी वीडियो वायरल क... Engineers Day Celebration Ranchi: 59वें इंजीनियर्स डे पर बोलीं मंत्री दीपिका पांडेय- 'झारखंड में ऐसी...
विदेश

रिपाेर्ट में खुलासाः सर्वाधिक शक्तिशाली सेनाओं में भारत चौथे और पाकिस्तान को मिला ये स्थान

कराचीः दुनिया की सर्वाधिक शक्तिशाली सेनाओं में भारतीय सेना चौथे नंबर पर है। पाकिस्तानी सेना सर्वाधिक शक्तिाशाली सेनाओं की सूची में 15वें स्थान पर है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार यह खुलासा ‘ग्लोबल फायरपावर्स 2019’ की सैन्य शक्ति से संबंधित रिपोर्ट में हुआ है। इसमें बताया गया है कि विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली सेनाओं में पहले स्थान पर अमेरिका की सेना है। दूसरे नंबर पर रूस व तीसरे नंबर पर चीन है। भारत का स्थान चौथा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्लोबल फायरपावर ने इस सूची में 137 देशों की सेनाओं को शामिल किया है। इनकी रैंकिंग इनके पास मौजूद हथियारों और सैनिकों की संख्या मात्र से नहीं की गई है बल्कि इस बात को आंका गया है कि हथियार कितने तरह के हैं, सेना की कुल श्रमशक्ति कितनी है, उस देश की जनसंख्या, भूगोल व विकास के संदर्भ में सैन्य शक्ति का क्या स्वरूप है।

रैंकिंग में परमाणु हथियार संपन्न देशों को बोनस अंक दिए गए हैं लेकिन अंतिम रैंकिंग में इन अंकों को शामिल नहीं किया गया है। विभिन्न पैमानों के आधार पर सर्वाधिक 25 शक्तिशाली सेनाओं को सूची में जगह दी गई है। रैंकिंग के अनुसार, भारत के पास कुल 3462500 सैन्य कर्मी हैं। कुल 2082 विमान और 4184 लड़ाकू टैंक हैं। एक विमानवाहक पोत और कुल 295 नौसेना संपत्तियां हैं। भारत का कुल रक्षा बजट 55.2 अरब डॉलर का है। रैंकिंग के अनुसार, पाकिस्तान के पास कुल 1204000 सैन्य कर्मी हैं। सेना के पास कुल 1342 विमान हैं जिनमें 348 लड़ाकू विमान हैं। देश का रक्षा बजट सात अरब डॉलर का है। ग्लोबल फायरपावर के अनुसार विश्व की पंद्रह शक्तिशाली सेनाओं में क्रमश : अमेरिका, रूस, चीन, भारत, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, युनाइटेड किंग्डम, तुर्की, जर्मनी, इटली, मिस्र, ब्राजील, ईरान और पाकिस्तान शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button