ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

कर्नाटक में कार पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, बच्ची समेत महिला की मौत

बेंगलुरु में गुरुवार सुबह बन्नेरघट्टा मेन रोड पर सीमेंट से लदा कंक्रीट मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार एक महिला और उनकी बेटी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि ट्रक के मालिक की पहचान कर ली गई है। साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान 47 साल की गायत्री कुमार और उनकी बेटी की पहचान 16 साल की समता कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान गायत्री अपनी बेटी को कार से स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान बन्नेरघट्टा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे के बाद गायत्री और उनकी बेटी समता कार में फंस गई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मां-बेटी को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जब तक ट्रक को कार के ऊपर से हटाया जाता, तब तक महिला और उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी।

पुलिस को कार के ऊपर पलटे ट्रक को हटाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि चार क्रेन के जरिए ट्रक को कार के ऊपर से हटाया गया। पुलिस ने कहा कि मृतका गायत्री आईटी फील्ड में काम करती थी। वो अपने पति सुनील कुमार और दो बच्चों के साथ बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में रहती थी। वे मूल रूप से बेल्लारी के रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button