ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
देश

राम जन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, एक फोन कॉल ने मचाया हड़कंप, अलर्ट जारी

अयोध्या ।  अयोध्या में निर्माणाधीन राम जन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अयोध्या में एक व्यक्ति के पास किसी ने फोन पर निर्माणाधीन राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस के मुताबिक अयोध्या के रामकोट इलाके में रहने वाले मनोज के पास यह धमकी भरा कॉल आया था और उसने धमकी भरा कॉल आने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक फोन पर धमकी देने वाले ने कहा कि गुरुवार सुबह 10 बजे मंदिर परिसर को बम से उड़ा देंगे।

अयोध्या में अलर्ट जारी, सभी जगह जवान तैनात

धमकी भरा कॉल आने के बाद अयोध्या में कई स्थानों पर जवानों को तैनात कर दिया गया है और इस संबंध में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर संजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि इस मामले में केस दर्ज कर दिया गया है। फोन करने वाले की शख्स के बारे में पता किया जा रहा है।

अयोध्या के रामलीला सदन का रहने वाला है मनोज

पुलिस के मुताबिक मनोज कुमार अयोध्या के रामलीला सदन का रहने वाला है और फिलहाल वह प्रयागराज में रहता है। मनोज के मुताबिक सुबह लगभग 5 बजे उसे एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले शख्स ने बताया कि वह दिल्ली से बोल रहा है और अगले 5 घंटे में गुरुवार सुबह 10 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा। अयोध्या सिटी के एसपी मधुवन सिंह का कहना है कि यह मामला थाना राम जन्मभूमि अयोध्या का है। रामलला सदन के मनोज कुमार को सुबह 5 बजे एक फोन आया, जिसमें शख्स ने कहा कि वह दिल्ली से बोल रहा है और गुरुवार सुबह दस बजे तक राम जन्मभूमि को बम से उड़ा देंगे। धमकी देने वाले शख्स की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button