ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

केजरीवाल का एलजी पर नया आरोप, सुप्रीम कोर्ट में केस प्रभावित करने की कोशिश की 

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि मेयर चुनाव को लेकर एलजी साहब ने दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट में सच्चाई बताने से रोकने का प्रयास किया और दिल्ली के अफसरों को अपनी पसंद का वकील रखने का आदेश था। उन्होंने कहा कि एलजी साहब किसी भी तरह भाजपा का मेयर बनवाने की कोशिश में लगे थे। केजरीवाल ने कहा कि मेयर चुनाव के मामले में आम आदमी पार्टी और दिल्लीवालों की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि एलजी और भाजपा वाले असंवैधानिक तरीके से भाजपा का मेयर बनाने की कोशिश कर रहे थे, इस सुप्रीम कोर्ट ने नाकाम कर दिया है। मैंने, एलजी साहब को 22 फरवरी को मेयर चुनाव करवाने का प्रस्ताव भेजा है।
साथ ही केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एलजी ने सुप्रीम कोर्ट में केस को प्रभावित करने की कोशिश की। दिल्ली सरकार ने गौतम नारायण को अपना वकील नियुक्त करने को कहा था, लेकिन एलजी साहब ने तुषार मेहता को ही दिल्ली सरकार का भी वकील बनाने के लिए यूडी सेक्रेटरी को कहा, एलजी ने अफसर को अपने सभी गलत काम डिफेंड करने को भी कहा। ऐसा पहली बार हो रहा था जब तुषार मेहता दिल्ली सरकार और एलजी दोनों पार्टियों की तरफ से खड़े थे। एक पार्टी की सच्चाई को कोर्ट में रखने से रोकने के लिए एलजी ने यह षड्यंत्र रचा।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि मैंने एलजी साहब को चिट्ठी लिखकर कहा है कि इस तरह से गुंडागर्दी करके दिल्ली को चलाने की कोशिश मत कीजिए। चुनी हुई सरकार के कामों में दखलअंदाजी मत कीजिए। आप बड़े संवैधानिक पद हैं और आपका काम लोकंतत्र की रक्षा करना है।

Related Articles

Back to top button