ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
मध्यप्रदेश

विश्व चैंपियन भोपाल की बेटी सौम्या राजधानी पहुंची, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

भोपाल। भारत को अंडर -19 विश्वकप में यादगार जीत में अहम भूमिका निभाने वाली सौम्या तिवारी गुरूवार को वापस भोपाल आ गई है। भोपाल एयरपोर्ट पर सौम्या का जोरदार किया गया। विश्वकप जीतने के बाद बुधवार को पूरी विजेता टीम का अहमदाबाद में सम्मान किया गया था। सौम्या दोपहर तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई अौर मुंबई से रात 10 बजे भोपाल पहुंची।

खुली जीप पर विजेता का सम्मान

एयरपोर्ट से रचना नगर स्थित सौम्या जीप के उपर बैठकर आई, एयरपोर्ट पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया, रास्ते में भी सौम्या के साथ कई वाहन साथ चल रहे थे। घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था, घर पहुंचने पर परंपरागत तरीके से आरती उतारी और तिलक लगााकर स्वागत किया गया। इस मौके पर परिवार के साथ ही कालोनी वाले भी भारी संख्या में मौजूद थे। जमकर आतिशबाजी हुई, छतो से फूल बरसाए गए। धूम धड़ाके के साथ परिजन व कालोनी वालों ने डांस कर खुशी जाहिर की। राजधानी के रचना नगर की रहने वाली सौम्या ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित विश्वकप में अपनी सधी हुई बल्लेबाजी से भारतीय टीम को संकट से निकाला और भारत को विश्व चैंपियन बनाने में विशेष भूमिका निभाई थी। फाइनल मुकाबले में सौम्या ने विजयी शाट लगाया था। हरफनमौला सौम्या ने टीम मैनेजमेंट की बात मानते हुए सिर्फ बल्लेबाजी पर ही पूरा ध्यान दिया था। सौम्या ने दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले ही कहा था कि हमारी टीम मजबूत है, मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरा करूंगी।

12 साल की उम्र में खेलना शुरू किया और 14 में साबित कर दिया था भारत के लिए खेलेगी

अरेरा क्रिकेट अकादमी इस हाेनहार क्रिकेटर ने 12 साल की उम्र में खेलना शुरू कर दिया था, मैदान में उसकी सक्रियता को देखकर कोच व सीनियर खिलाडि़यों ने दावा करना शुरू कर दिया था कि सौम्या एक दिन भारत के लिए खेलेगी उस समय वह महज 14 साल की थी और स्कूल खेलों में बल्ले और गेंद से धूम मचा रही थी। इतनी छोटी उम्र उसने भोपाल की अंडर 14, 17 व 19 टीम में जगह बना ली थी, 16 साल की उम्र में वह भोपाल डिवीजन और मध्य प्रदेश की सभी टीमों का प्रतिनिधित्व में कर चुकी थी। 17 वर्ष होने पर बीसीसीआई की अंडर 19 चैलेंजर ट्राफी में खेली और भारत की अंडर 19 टीम की सदस्य बनी और अब विश्व चैंपियन बन गई है।

देश की सीनियर टीम में विराट की तरह खेलना चाहती हूं

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली सौम्या तिवारी के आदर्श है, विराट जिस तरह खेलते है, मैदान में व्यवहार करते है, फिटनेस को लेकर सजग है, उसी तरह सौम्या भी करना चाहती है। सौम्या ने कहा कि मेरा लक्ष्य भारत की सीनियर टीम में जगह बनाना और विराट कोहली की तरह भरोसेमंद खिलाड़ी बनना चाहती हूं। सौम्या ने अपने पूरे कमरे में विराट कोहली के फोटो लगाकर रखे है। सौम्या ने कहा अभी तक विराट सर से मुलाकात नहीं हुई है, उम्मीद है जल्दी मुलाकात हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button