ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

UP की स्वास्थ्य सुविधाओं पर ओवैसी का कटाक्ष, कहा- नाम फिरोजाबाद इसलिए बच्चों को आया बुखार

फिरोजाबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुसलमानों से पार्टी प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि जिस जाति के पास उसका नेता होता है, उसकी बात को सुना जाता है वरना उसे दबाया जाता है।

वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं को लोकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बच्चे मर रहे हैं, पर सीएम योगी आदित्यनाथ शहरों का नाम बदलने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हेल्थ सेंटरों में चिकित्सकों का अभाव है। दवाओं के नहीं होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि ​मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिरोजाबाद में अगस्त से सितंबर में वायरल फीवर से 45-200 बच्चों की मौत हो गई। यदि आप बाबा (सीएम योगी आदित्यनाथ) से सवाल करेंगे, तो वे कहेंगे कि जिले के नाम से बुखार आया है। बाबा नाम बदलने के बुखार से पीड़ित हैं। उनके दिमाग में ये नहीं आता कि बच्चे क्यों मर रहे हैं। नाम बदलने से कुछ नहीं होता, काम करना पड़ेगा।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा ‘‘ जिस प्रकार दलित, यादव, बघेल व अन्य समाज के लोगों ने अपना-अपना वोट इस्तेमाल कर अपनी जाति के नेताओं को मजबूत किया है। ठीक उसी प्रकार अबकी बार आपको अपनी जाति को मजबूत करना है। आप भी अपने वोट का इस्तेमाल कर अपने नेता को मजबूत करें ,क्योंकि जिस जाति पर उसका नेता होता है उसी जाति की बात को सुना जाता है। जिसके पास उसका नेता नही होता उसकी आबाज को सुनना तो तो दूर उसे दबाया जाता है और यही हकीकत आपको समझने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में बहुत सी समस्याएं है, इसके लिए जरूरी है कि मुसलमान अपने वोट से एआईएमआईएम उम्मीदवार को विजयी बनाये। फिरोजाबाद में बुखार से जिन बच्चों की मौत हुई,उसकी जिम्मेदार भाजपा है। पांच साल में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कोई काम नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button