ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

प्रियंका गांधी का दावा- ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे से यूपी में जुड़ीं असंख्य लड़कियां

नई दिल्ली: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लाखों लड़कियां ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं‘ नारे से जुड़ रही हैं और अब वे अन्याय सहन नहीं करेंगी तथा अपने हक के लिए लड़ेंगी। उन्होंने रविवार को कहा कि झांसी में इस अभियान के तहत आयोजित मैराथन में 10,000 से अधिक लड़कियां शामिल हुई हैं जिससे साबित होता है कि प्रदेश की लड़कियां इस नारे से जुड़ रही हैं और खुद को समर्थ महसूस कर रही हैं।

प्रियंका ने ट्वीट किया ‘‘बिना सरकारी बसें लगाए, बिना सरकारी तंत्र लगाए, आज झांसी में 10,000 से अधिक लड़कियां‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’मैराथन में दौड़ने उतरीं। आज प्रदेश की हर एक लड़की इस नारे के साथ जुड़ाव महसूस कर रही है।‘‘ उन्होंने लखनऊ में इस तरह का आयोजन नहीं होने देने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की और कहा‘‘योगी आदित्यनाथ जी लड़कियों की उड़ान और आवाज के इतने ज्यादा विरोधी हैं कि उन्होंने लखनऊ में मैराथन की परमिशन कैंसल कर दी। लेकिन लड़कियां सहेंगी नहीं। लड़कियां लड़ेंगी।‘‘

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button