ब्रेकिंग
झारखंड कांग्रेस का बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी को थमाया कारण बताओ नोटिस, 7 दिनों में मा... देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, कांवरियों के लिए पहली बार शुरू हुई नि:शुल्क क्लॉ... झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से बड़ा अपडेट, 14 लाख से अधिक वोटर हुए अनमैप्ड पाकुड़ के तिलभीट्टा गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया एक कारोबारी 2 करोड़ 20 लाख के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद रांची पहुंचे सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भरने के बाद भी नहीं मिली पहली किस्त, MCB जिले की महिलाओं का फूटा गुस्... देश के सर्वोच्च संवैधानिक भवन 'राष्ट्रपति भवन' में रचा गया इतिहास, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति ... सूरजपुर की जयनगर सहकारी समिति में 20 लाख का खाद घोटाला, रिकॉर्ड से गायब पाई गईं यूरिया व डीएपी की बो... कोरिया: कटकोना सरपंच शिप्रा पद से बर्खास्त! एसडीएम बैकुण्ठपुर ने धारा 40(1) के तहत जारी किया आदेश कांकेर में 15.50 करोड़ की नहर लाइनिंग पहली ही बारिश में ढही! दुधावा डैम नहर टूटने से 35 एकड़ फसल जलम...
देश

देश के 26 राज्यों में फैला ओमिक्रोन, अब तक कुल 2630 मामले, महाराष्ट्र के बाद यहां हैं सबसे ज्यादा केस

नई दिल्ली। देश के लोगों पर कोरोना वायरस और ओमिक्रोन का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कोरोना के रिकार्ड नए मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ओमिक्रोन भी अपना कहर बरपा रहा है। ओमिक्रोन अब देश के 26 राज्यों में अपने पैर पसार चुका है। वहीं, इस वैरिएंट के कुल मामले अब 2600 के पार हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर 2630 हो गए हैं जबकि 995 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल 797 मामले हैं। वहीं, दिल्ली में इसके मरीजों की संख्या 465 हो गई है। हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और मणिपुर में ओमिक्रोन के सबसे कम मामले हैं।

ओमिक्रोन के किस राज्य में कितने मामले?

jagran

चुनावी राज्यों में क्या है स्थिति?

राज्य ओमिक्रोन के कुल मामले ठीक हुए
यूपी 31 06
उत्तराखंड 08 05
पंजाब 02 02
गोवा 05 04
मणिपुर 01 01

कोरोना के 90,928 नए मामल

वहीं, कोरोना के बुधवार को रिकार्ड नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 325 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं, 19,206 मरीज रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,51,09,286 हो गए हैं। वहीं, सक्रिय मामले बढ़कर 2,85,401 हो गए हैं। इसके अलावा कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई है।

Related Articles

Back to top button